Delhi News: दिल्लीवासियों को मिलेगी शानदार ट्रांसपोर्ट सुविधा, अब सड़कों पर दिखेंगी इलेक्ट्रिक बसें!

मार्च के अंत तक 1,000 इलेक्ट्रिक बसें Delhi News
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने हाल ही में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिलहाल DTC के पास 2,400 CNG बसें और 1,700 इलेक्ट्रिक बसें हैं। मार्च के अंत तक 1,000 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी।
50% CNG बसें हटाई जा चुकी हैं Delhi News
DTC ने पहले ही अपने CNG बसों का 50% बेड़ा हटा दिया है, और शेष CNG बसें भी अगले कुछ महीनों में पूरी तरह सेवा से बाहर हो जाएंगी।
Haryana-Delhi Metro: हरियाणा से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई मेट्रो, 26.5 KM लंबा कॉरिडोर होगा तैयार!
खटारा बसों को रेस्तरां में बदलेगी सरकार Delhi News
पुरानी हो चुकी DTC बसों को हटाने के बजाय अब उनका नया उपयोग किया जाएगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इन बसों को यमुना किनारे चलती-फिरती किचन और रेस्तरां के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।
- टाटा मार्कोपोलो मॉडल 2010 की पुरानी बसों को रेस्तरां में बदला जाएगा।
- बसों में पहले से 36 सीटें, इंजन, इलेक्ट्रिक फिटिंग और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।
- यात्रियों को बस के अंदर बैठकर खाने की सुविधा मिलेगी।
सरकार का मानना है कि इस कदम से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि परिवहन सुविधाएं भी बेहतर होंगी।