Haryana Red Alert : हरियाणा को मौसम विभाग की तरफ से मिला अलर्ट, तूफान और बारिश आने की है संभावना 

कुछ दिनों से हरियाणा का मौसम बदल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। दूसरी ओर, मौसम विभाग ने आज उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बताई है।
 

मौसम विभाग ने 15 और 16 सितंबर को राज्य में बारिश और वज्रपात का एक येलो अलर्ट जारी किया है।

येलो अलर्ट जारी किया गया है कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है. पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे लोग फिर से गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा।15 सितंबर को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा, लेकिन उत्तरी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा में बारिश होगी। 16 सितंबर को राज्य के हर जिले में बारिश होने की उम्मीद है।

CM News : अंबाला वासियो के लिए खुशखबरी, इस दिन से उड़ने लगेंगे जहाज
रुक-रुक कर हो रही बारिश: आपकी जानकारी के लिए हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश की मात्रा में कमी आई है। बुधवार (13 सितंबर) को राज्य के अधिकांश जिलों में ठंड रही। लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन विभाग ने कहा कि लोगों को जल्द ही बारिश से राहत मिलेगी। यदि बरसात हुई है तो किसान भी खुश हैं क्योंकि इन फसलों को भी पानी चाहिए था।