Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज में किया ये काम, तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ, सरकार ने उठाया सख्त कदम 

हरियाणा रोडवेज में परिचालक पद पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। विभाग को पिछले कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही हैं कि परिचालकों ने गबन किया है। इस तरह की शिकायतें अक्सर विभाग को मिलती रहती हैं।
 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा नियुक्त किए गए परिचालकों के बारे में अब एक सूचना जारी की गई है।


हरियाणा रोडवेज के चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना इस सूचना में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम करने वाले चालकों को गबन करने पर क्या करना चाहिए बताया गया है। साथ ही जानकारी दी गई है कि गबन करने पर चालकों पर कितने रुपए का जुर्माना लगेगा, और कुछ मामलों में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की जा सकती है। यह भी बताया जाना चाहिए कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत काम करने वाले चालक और परिचालकों को अतिरिक्त समय और रात्रि भत्ता भी मिलता है।

Randeep Hooda : हरियाणा में गरीब लोगो के हालातो को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा पहुंचे, बाढ़ से परेशान लोगो की मदद

भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी. अगर कोई कर्मचारी पहली बार भ्रष्टाचार करता पाया गया, तो उस पर 100 गुना राशि का जुर्माना लगाया जाएगा।
यदि कोई कर्मचारी गबन करते हुए फिर से पकड़ा जाएगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसका ठेका ही रद्द कर दिया जाएगा।
यदि कोई चालक 500 रुपये से अधिक का गबन करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से FIR दर्ज करवाई जाएगी।