Property Rates Hike : नोएडा के इस इलाके में उछलेंगे प्रॉपर्टी के रेट

Haryana Update, Property Rates Hike : Real Estate में Nivesh करने वालों के लिए अहम खबर है। Grater Noida अथॉरिटी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जमीन की कीमतों में 5 से 8% तक बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। यह फैसला शहर के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और सुविधाओं के विकास के लिए लिया जा सकता है। प्रस्ताव मार्च में होने वाली बोर्ड मीटिंग में पास होने की उम्मीद है। इस बढ़ोतरी का असर रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और संस्थागत सभी तरह की जमीनों पर पड़ेगा।
Grater Noida में वर्तमान जमीन की कीमतें -Property Rates Hike
इंडस्ट्रियल जमीन: ₹9,920 – ₹30,788 प्रति वर्ग मीटर
रिहायशी प्लॉट: ₹31,877 – ₹47,227 प्रति वर्ग मीटर
कमर्शियल प्लॉट (2 FAR): ₹57,176 – ₹66,602 प्रति वर्ग मीटर
ग्रुप हाउसिंग प्लॉट: ₹38,484 – ₹54,493 प्रति वर्ग मीटर
इंस्टीट्यूशनल प्लॉट: ₹14,294 – ₹27,246 प्रति वर्ग मीटर
कनेक्टिविटी और Property कीमतों में बढ़ोतरी -Property Rates Hike
शहर में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिससे Real Estate की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। Bazar विशेषज्ञों का मानना है कि जमीन खरीदने या Nivesh करने वालों को इन बदलावों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि नई दरें अगले वित्तीय वर्ष से लागू हो सकती हैं।
CIBIL Score: अब लोन लेने के लिए चाहिए इतना CIBIL Score, बैंक जाने से पहले जानें जरूरी नियम...
योजनाओं पर खर्च और Budget स्थिति
2024-25 में अथॉरिटी ने 4,859 करोड़ रुपये का Budget रखा था, लेकिन Jan 2025 तक सिर्फ 1,180 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं।
Budget के प्रमुख प्रावधान:
- इंटरनल डेवलपमेंट: ₹120 करोड़
- बड़े प्रोजेक्ट्स: ₹120 करोड़
- घरों, दुकानों व स्टॉल्स: ₹59 करोड़
- खास प्रोजेक्ट्स: ₹930 करोड़
- बागवानी: ₹43 करोड़
- जमीन खरीद: ₹1,200 करोड़ (अभी तक खर्च नहीं हुए)
- विकास कार्य: ₹1,272 करोड़ (अभी भी बाकी)
कई योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित -Property Rates Hike
कई योजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। अथॉरिटी द्वारा तय किए गए Budget का बड़ा हिस्सा खर्च नहीं किया गया, जिससे विकास कार्यों में देरी हो रही है।