Swift का ये नया मॉडल कर देगा आपको हैरान

मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट का एक नया मॉडल लांच कर दिया है अगर आप भी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है सुजुकी ने स्विफ्ट का एक मॉडल लॉन्च किया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे
 

Haryana Update : Suzuki अपने पोर्टफोलियो में Popular हैचबैक Swift के कई अलग-अलग Model जोड़ रही है। Market में इसके Normal Model के साथ स्पोर्ट्स और हाइब्रिड मॉडल भी आ रहे हैं। ऐसे में अब Company ने बैंकॉक इंटरनेशनल मोटर शो 2024 में Swift क्लासिक 69 Adition पेश किया है। ये रेट्रो-स्टाइल और Racing इंस्पायर्ड डिजाइन है। Swift क्लासिक 69 को BIMS 2020 में भी पेश किया गया था। हालांकि, तब इसका डिजाइन, कलर और फीचर्स एकदम अलग थे।

Swift क्लासिक 69 एडिशन के फीचर्स
इस कार को लाइट ग्रीन कलर दिया गया है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बनाता है। कार पर कई जगह ब्लैक कलर एलिमेंट भी दिखाई देते हैं। इसकी ग्रिल, बंपर, फॉग लैंप हाउसिंग, साइड मोल्डिंग, पिलर्स, ORVMs, छत, डिफ्यूजर और रियर बंपर पर ब्लैक फिनिश देखी जा सकती है। कार में ब्लैक कलर की मोटी बॉडी क्लैडिंग मिलती है। हेडलैंप का आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें हैलोजन बल्ब और पारंपरिक क्रोम रिफ्लेक्टर मिलते हैं। Suzuki लोगो को क्रोम फिनिश भी मिलता है।


इसमें 69 नंबर के साथ बोनट पर डुअल Racing स्ट्रिप मिलती हैं। Racing स्ट्रिप को टेलगेट पर भी देखा जा सकता है। Swift क्लासिक 69 एडिशन में एलॉय व्हील के बजाय स्टील व्हील मिलते हैं। यह हैचबैक की कम्प्लीट रेट्रो प्रोफाइल मिलती है। पीछे की तरफ, डुअल पॉलीगोनल फॉक्स एग्जॉस्ट इसे पावरफुल बनाता है। टेल लैंप का डिजाइन थाईलैंड में बिकने वाले मौजूदा मॉडल जैसा ही है।

अब बात करें इस कार के इंटीरियर की तो Swift क्लासिक 69 एडिशन में एनालॉग डायल और फिजिकल बटन मिलते हैं। इसमें डिजिटल थीम देखने को नहीं मिलती। इंटीरियर में डुअल-टोन कलर थीम दी है, जिसमें आइवरी व्हाइट और बेज शेड्स शामिल हैं। डैशबोर्ड और डोर पर हल्का ग्रीन कलर मिलता है, जो बाहरी कलर जैसा ही है। डोर पर बेज लेदरेट गार्निश कार के लुक को ज्यादा बढ़ा देताा है।