Toll Plaza Rule: टोल प्लाजा नियमों से जुड़ी खबरों से बचे, कर सकती है आपको भ्रमित

Toll Plaza Rule: फिलहाल सोशल मीडिया पर टोल टैक्स के रुल से सम्बंधित कई झूठी खबरे फैल रही हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि यदि टोल प्लाजा पर 100 मीटर से अधिक से लंबी लाइन है तो आपको टैक्स नही देना पड़ेगा। कई बार यात्री ऐसी खबरों को सच मानकर टोल प्लाजा पर टोल देते समय बहस व मारपीट करने लगते है।
 

Toll Plaza Rule: फिलहाल सोशल मीडिया पर टोल टैक्स के रुल से सम्बंधित कई झूठी खबरे फैल रही हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि यदि टोल प्लाजा पर 100 मीटर से अधिक से लंबी लाइन है तो आपको टैक्स नही देना पड़ेगा। वहीं ये खबर भी फैल रही है कि यदि आपको टोल प्लाजा पर 10 सेकेंड से अधिक प्रतिक्षा करनी पड़ती  है तो भी आपको टैक्स नही देना पड़ेगा।

Latest News: PF Account: कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, जानिए कैसे होता है पीएफ खाते में ब्याज का पैसा

कई बार यात्री ऐसी खबरों को सच मानकर टोल प्लाजा पर टोल देते समय बहस व मारपीट करने लगते है। परंतु अब इन झुठी खबरों को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया गया कि मंत्रालय द्वारा ऐसी किसी योजना को न तो अनुमति दी है व न ही उस पर कोई चर्चा है। उन्होंने बताया कि न तो मंत्रालय व न ही एनएचएआई के पास ऐसी रिपोर्ट के लिए कोई सबुत नही है। मंत्रालय के अनुसार किसी भी वाहन चालक को टोल प्लाजा पर हर हालत में टैक्स देना ही पड़ेगा।
औसत इंतजार समय 734 सेकंड से घटाकर 47 सेकंड हो गया है

जबकि, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भी लोकसभा में कहा गया कि 16 फरवरी 2021 से देश के सारे टोल प्लाजा पर FASTAG जरुरी करने के पश्चात बहूत लाभ हुआ है। उन्होंने बताया है कि एनएचएआई द्वारा फायदा या प्रभाव का आकलन करने के लिए फरवरी 2021 व नवंबर 2021 के मध्य एक अध्ययन किया। पता चला कि फास्टैग जरुरी करने के बाद टोल प्लाजा पर औसत इंतजार का समय 734 सेकंड से घटकर 47 सेकंड हो गया है।