Vastu Tips : क्या आपके घर में भी काला साया ? ये है उसके कारण और उपाय 

पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के दो तरीके हैं: पहला, नेगेटिव एनर्जी को कम करना; दूसरा, सरल उपायों से पॉजिटिव एनर्जी को और बढ़ाना।
 

तपस्वी लोगों के हाथों में जल भरा कमंडल अक्सर देखा जाता है। पटना के प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ केपी सिंह कहते हैं कि ऋषि अपने पात्र में जल से ऊर्जा देते हैं। इसलिए शास्त्रों में भी इसका बहुत महत्व है, साथ ही हमारे जीवन में भी। 

हल्दी और जल दोनों चमत्कारी हो सकते हैं।
केपी सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में जल तत्व बहुत महत्वपूर्ण हैं। ठीक उसी प्रकार, आयुर्वेद में हल्दी का महत्व है। हल्दी हर शुभ कार्य में प्रयोग की जाती है। हल्दी को कई बीमारियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी और जल दोनों में कई चमत्कारिक गुण हैं। हल्दी और जल को मिलाकर उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

किसान कल्याण योजना : खुशखबरी ! अब किसानो को मिलेगा डबल फायदा, सरकार इस स्कीम के जरिये देगी पैसा ही पैसा

पान के पत्ते से जल का छिड़काव करें: केपी सिंह ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर हल्दी को पानी में मिलाकर सुबह पान के पत्ते से घर में छिड़काया जाए, तो इससे आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे। इस प्रक्रिया से घरों में नकारात्मकता खत्म होती है और खुशहाली आती है।