Vastu Tips : घर के अंदर कभी ना रखें ये चीजे, बाद में पछताओगे 

नकारात्मक ऊर्जा वाली कोई चीज घर में हो तो व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
 
Haryana Update : वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की दिशा और हर चीज से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं निकलती हैं। घर में मौजदू हर चीज से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में इन घरों में रहने वाले लोगों पर इन ऊर्जाओं का असर निश्चित रूप से होता है। नकारात्मक ऊर्जा वाली कोई चीज घर में हो तो व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाले क्या हैं।

टूटी और बेकार हो चुकी चीजें अक्सर घर के कोनों में रख दी जाती हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि टूटी हुई और बेकार वस्तुओं से नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है। ऐसे में टूटी हुई चीजों को घर से तुरंत निकाल देना चाहिए। टूटी-फूटी चीजों से भरे घरों में दरिद्रता और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कांटेदार पौधे लगाने से बचें
घर में कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, यह वास्तुशास्त्र कहता है। जिन घरों में कांटेदार पौधे होते हैं, वहां पर रहने वाले लोगों में अक्सर तनाव, विवाद और लड़ाई-झगड़े होते हैं। यही कारण है कि अगर आप घर के अंदर कोई कांटेदार पौधे लगा रहे हैं, तो उसे तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए।
कांटेदार पौधे घर में बुराई बढ़ाता है।
Chanakya Niti : सीधी और शरीफ औरतों में होते है ये गुण
बेड के सामने दर्पण नहीं लगाना चाहिए: वास्तुशास्त्र इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। दर्पण के सामने बैठकर व्यक्ति को नींद नहीं आती और उसे मानसिक तनाव होता है। साथ ही, शयन कक्ष में दर्पण नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके प्रेमी-प्रेमियों में विश्वास कम हो जाता है। पति-पत्नी को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनमें आपसी मतभेद बढ़ जाते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड के आसपास कभी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं होना चाहिए।इससे व्यक्ति की नींद खराब होती है और स्वास्थ्य पर बुरा असर होता हैइसलिए इस तरह की चीजों को कभी भी सोते समय नहीं रखना चाहिए।

जूते-चप्पल हर जगह न रखें. ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जा जल्दी फैलती है। मुख्य द्वार पर या बेड के नीचे जूते नहीं पहनना चाहिए। घर में इससे नकारात्मकता आती है।