Weather News: हरियाणा सहित कई राज्यों में बदल सकता है मौसम, IMD की चेतावनी!

Weather News: हरियाणा समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कुछ इलाकों में बारिश, तेज हवाएं या तापमान में गिरावट की संभावना है। आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम और किन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है, जानने के लिए नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
 Weather News: हरियाणा सहित कई राज्यों में बदल सकता है मौसम, IMD की चेतावनी!
Haryana update, Weather News: मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। 21 मार्च 2025 को तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में मौसम परिवर्तन हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम में भी चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम  Weather News

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, गरज और बिजली चमकने की संभावना भी है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। अंडमान-निकोबार, दक्षिण तमिलनाडु, केरल, दक्षिण बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Health: पीने में क्या चीज मिलाकर पीने से शरीर को मिलेगी नई ताकत और एनर्जी!

पिछले 24 घंटे का मौसम अपडेट Weather News

  • हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
  • तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पश्चिम बंगाल, दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी गई।
  • ओडिशा और मध्य महाराष्ट्र में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे रातें सामान्य से अधिक गर्म रहीं।

कैसा रहेगा मौसम?  Weather News

आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।