logo

DMRC ने दिल्ली मेट्रो के लिए जारी किए निर्देश, अब तक काटे गए कितने पेड़, जानकर होगी हैरानी

Delhi Metro Today News: आपको बता दें, की डीएमआरसी को 57,775 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी, लेकिन रूपरेखा में बदलाव करके और अन्य उपायों से 12,580 पेड़ बच गए इसके अलावा तीसरे चरण में, DMRC ने 11,872 पेड़ काटे और 506 पेड़ को स्थानांतरित किया, जानिए पूरी डिटेल।

 
Delhi Metro Today News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की DMRC ने 1998 में अपना पहला चरण शुरू किया था, तब से अब तक 44,186 पेड़ काटे गए हैं और 7,923 पेड़ स्थानांतरित किए गए हैं। यह जानकारी सरकारी आंकड़े से प्राप्त हुई है। इस दौरान, डीएमआरसी को 57,775 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी, लेकिन रूपरेखा में बदलाव करके और अन्य उपायों से 12,580 पेड़ बच गए।

DMRC ने दी अहम सूचना, इस लाइन पर मेट्रो देरी से चलेगी

पहले चरण के निर्माण के दौरान DMRC ने 13,858 पेड़ काटे और 3,584 पेड़ को स्थानांतरित किया। मेट्रो के पहले चरण में 65 किमीर का रेल नेटवर्क बनाया गया था, जिसमें 59 स्टेशन थे। 1998 में मेट्रो का पहला चरण शुरू हुआ और 2005 में पूरा हुआ।

दूसरे चरण में, DMRC ने 17,997 पेड़ काटे और 3,052 पेड़ों को स्थानांतरित किया। इस चरण में 125 किलोमीटर का रेल नेटवर्क बनाया गया, जिसमें 89 स्टेशन थे। 2005 में पहला चरण शुरू हुआ था और 2011 में अंतिम था।

तीसरे चरण में, DMRC ने 11,872 पेड़ काटे और 506 पेड़ को स्थानांतरित किया। इस चरण में 160 किलोमीटर का रेल नेटवर्क बनाया गया, जिसमें 109 स्टेशन थे। 2011 में शुरू हुआ यह चरण नौ वर्ष तक चला।

जनवरी 2022 तक चौथे चरण में 459 पेड़ काटे गये और 781 पेड़ एक स्थान से निकालकर दूसरे स्थान पर लगाये गये। 2019 में इस चरण की शुरुआत हुई थी। DMRC चौथी चरण में 48 स्टेशनों और तीन गलियारों पर काम कर रहा है, जो 65 किलोमीटर लंबा हैं।

DMRC का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली मेट्रो में ले जा सकेंगे शराब की इतनी बोतलें, जानिए पूरी खबर

FROM AROUND THE WEB