logo

Rashifal 25 December Today: सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए मीन से लेकर कुम्भ राशि तक, किसकी चमकेगी किस्मत, क्या कहते हैं आपके सितारे। देखिये आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023।
 
horoscope today, 25 december 2023
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: जानिए आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2023 Rashifal Today, Horoscope Today, दैनिक राशिफल-

मेष | Aries 

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्यों की रूपरेखा बना ले। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से सभी कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। किसी के साथ मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आपकी उन्नति का भी कोई महत्वपूर्ण रास्ता खुल सकता है।
नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो जैसे नकारात्मकता से बचें। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा समय लगाने से खुद के व्यक्तिगत कार्य रुक सकते हैं। जिसकी वजह से पारिवारिक सदस्यों की नाराजगी सहन करने पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। नेटवर्किंग और सेल्स का काम करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे। अपने काम करने के तरीको में किए बदलाव भविष्य में बेहतर नतीजे देगा। परिणाम देंगा। हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता बनाकर रखें। ऑफिस में अपनी फाइल्स सुवस्थित रखें।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक संवेदनशील रहे, क्योंकि कुछ लोग आपके बीच मतभेद उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य- गैस तथा अपच की की समस्या बढ़ेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन व तनाव ना रखें और खानपान के प्रति भी सजग रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष | Taurus

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होने वाली है। अपनी विचारधारा तथा योजनाओं पर अमल करने का उचित समय है। आप अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर की देखरेख तथा सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी स्थिति में मन में वैमनस्य ना आने दे। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव जरा सी समझदारी और सूझबूझ द्वारा जल्दी ही दूर हो जाएंगा। खर्चों की अधिकता की वजह से भी चिंता रहेगी। यह समय चिंता के बजाय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- आज प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। इससे व्यावसायिक स्थिति भी बेहतर होगी। परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी क्रियान्वित होंगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर की जांच नियमित करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन | Gemini

पॉजिटिव- कुछ समय सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों के लिए भी निकालें। इससे आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मामले में भी आपका फैसला सर्वोपरि रहेगा। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति संतुलित ही बनी रहेगी।
नेगेटिव- अपनी उपलब्धियां का ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति रखना आपको नुकसान दे सकता है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपका अहित भी कर सकते हैं। कोई खास योजना आज स्थगित ही करें।
व्यवसाय- अपनी काम करने के तरीको में समय पर बदलाव करना जरूरी है। दोपहर बाद परिस्थितियां फायदेमंद रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहने से अपना आत्मविश्वास न गिरने दें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने में मनोरंजन भरोसा में व्यतीत होगा। तथा एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। थोड़ी सी सावधानी आपको समस्या से बचा भी लेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क | Cancer

पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किया है, वह फायदेमंद साबित होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत गतिविधियों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। इस समय आपके व्यक्तिगत खर्चे बढ़ेंगे। योजनाएं बनाने के साथ-साथ होने कार्य रूप देना भी आवश्यक है। अगर घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में पैसा लगा रहे हैं, पहले बजट बनाना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से बहुत अच्छा समय है। कर्मचारियों और स्टाफ से पूरी मदद मिलेगी। जमीन जायदाद संबंधी बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों के साथ संपर्क रखें। सरकारी सेवारत लोगों को अत्यधिक कार्यभार मिल सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग मिलेगा और घर में भी एक सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह | Leo

पॉजिटिव- किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय कुछ मिलाजुला प्रभाव लेकर आ रहा है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा कोई आय का अन्य साधन भी शुरू हो सकता है।
नेगेटिव- यह भी ध्यान रखें कि आय के साथ-साथ अनावश्यक खर्च ही भी बने रहेंगे। किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती हैं। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- बिजनेस में नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। ट्रांसफर के इच्छुक लोगों को भी कोई उम्मीद नजर आएगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र की अचानक मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या | Virgo

पॉजिटिव- आज आपको संतान को लेकर चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने वाला है तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। दिनचर्या में कुछ नयापन महसूस होगा।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय ज्यादा सोच विचार ना करें वरना उचित समय हाथ से निकल भी सकता है। किसी को भी पैसा उधार देते समय उसकी वापसी सुनिश्चित अवश्य करें या टाल ही दें। क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर बहुत मेहनत करनी होगी। कामयाबी भी मिलेगी। मार्केटिंग संबंधी काम करने और पेमेंट कलेक्ट करने में समय दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए उत्तम समय है।
लव- घर का माहौल अनुशासित व खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- मौसम में परिवर्तन की वजह से कुछ आलस व ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

तुला | Libra

पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा तथा आपसे संबंधों में आए मतभेदों को भी सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा करियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- इस समय गतिविधियों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसलिए अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने की बजाए ना करना भी सीखें। आलस और लापरवाही से दूर रहे। युवा व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय खराब ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए विशेष रूप से बेहतरीन समय तैयार कर रही हैं। उचित अवसर भी मिलेंगे। प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल भी हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुख शांति भरा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक | Scorpio

पॉजिटिव- प्राकृतिक दिनचर्या अपनाएं। आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए। आज कोई आपका विशेष प्रयोजन भी हल हो सकता है।
नेगेटिव- सरकारी मामला उलझने से आप चिंताग्रस्त रहेंगे हालांकि कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आप को इस समस्या से उबरने में आपकी मदद भी करेगा। अपने सामान का ध्यान खुद रखें। कोई कीमती चीज भी खोने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- मार्केट में उधार दिया या रुका पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। व्यवसायिक स्थल पर सभी कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को तो अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। सुखद प्रेम संबंध रहेंगे, लव पार्टनर को उपहार देना संबंधों में मधुरता लेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक बताबरण से अपना बचाव रखें। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius

पॉजिटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और संयम रखें। इससे आप समाधान ढूंढने में समर्थ रहेंगे। माता-पिता तथा बुजुर्गों के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा करियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- बढ़ते खर्च चिंता का विषय बनेंगे। उचित बजट बनाकर रखें। सामाजिक गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें। इस समय किसी प्रकार की मानहानि होने के भी योग बने हुए है। सरकारी मामले स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी तरह का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है।
लव- घर में सुखद माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ कोई समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियों की समस्या बनी रहेगी। अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

मकर | Capricorn

पॉजिटिव- अपने दिन भर के कार्यों की व्यवस्थित दिनचर्या बना ले, इससे निश्चित ही आप सफलता हासिल करेंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग विशेष रूप से ध्यान रखें कि सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। शांति पूर्ण रवैया अपनाएं।
व्यवसाय- पारिवारिक तथा व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। शेयर मार्केट में ज्यादा पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्यभार भी बढ़ेगा।
लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ | Aquarius

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। चल रहे संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। जिससे मन में संतोष व्याप्त रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले से बेहतर बनेगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में ही दिन का अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। जिसकी वजह से अपने और अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन आदि को लेकर कोई बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। किसी नजदीकी मित्र को पैसा उधार देना पड़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। किसी राजनेता या अधिकारी से मुलाकात आपके भाग्य को बल प्रदान करेगी। जिसका फायदा आपको व्यवसाय में होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव और ट्रांसफर के योग हैं।
लव- परिवार के व्यक्तियों का एक साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बना कर रखेगा। प्रेम प्रसंग में किसी वजह से मनमुटाव होने की आशंका है।
स्वास्थ्य- अपना खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखें। गला खराब व खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन | Pisces

पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। और काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
नेगेटिव- अपने व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना ले। वरना ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनी रहेगी। फोन द्वारा अथवा किसी मीटिंग में महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है,जो कि फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहयोगियों की मदद से टारगेट हासिल करने में आसानी रहेगी।
लव- परिवार में व्यवस्थित अनुशासित माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। प्रेम संबंधों में माधुर्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

FROM AROUND THE WEB