logo

RBI MPC का बड़ा ऐलान, रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 6.5% पर बरकरार

RBI MPC Meeting: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ी है। वहीं व्यक्तिगत खपत भी बढ़ने का अनुमान हैं, जानिए पूरी डिटेल। 

 
RBI MPC Meeting
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपको बता दें, की RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की प्रमुख ब्याज दरों पर निर्णय की घोषणा की है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी रेपो रेट। इसे 6.5% पर बनाए रखा गया है।

यह RBI MPC की पहली घोषणा है, जो वित्तीय वर्ष 2024–25 (FY25) में होगी। पिछली छह एमपीसी बैठकों में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को स्थिर रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर 6.5% ही रही है। 3 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में अनिश्चितता के कारण महंगाई दर में वृद्धि की आशंका है। महंगाई दरों में वृद्धि को देखते हुए रिज़र्व बैंक सतर्क है। MSF दर 6.75% पर बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने की मांग की।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि FY 25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहेगा। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ी है। वहीं व्यक्तिगत खपत भी बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से 6.9% कर दिया गया है।

जीडीपी वृद्धि पर क्या है? FY25 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.2% से 7.1% रहने का अनुमान है, जबकि FY25 की दूसरी तिमाही में 6.8% से 6.9% होने का अनुमान है।    
GDP ग्रोथ का अनुमान FY25 की तीसरी तिमाही के लिए 7% पर बरकरार रहा, लेकिन इसे 6.9% से 7.0% किया गया था।

RBI गवर्नर ने महंगाई पर क्या अनुमान लगाया?
FY25 की चौथी तिमाही में खुदरा महंगाई का अनुमान 4.7% से 4.7% हो गया, जबकि CPI का अनुमान 4.7% था। 
FY25 की पहली तिमाही में CPI अनुमान 5% से 4.9% तक गिर गया।
FY25 की दूसरी तिमाही का CPI अनुमान 4% से 3.8% तक गिर गया।