logo

Ayodhya Ram Mandir: दिखेगा अयोध्या का खूबसूरत नजारा, अयोध्या में खुला नया आलीशान Hotel

Ayodhya Ram Mandir:आपको बता दें, की आतिथ्य अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह होटल फतेहगंज रोज 4108, सिविल लाइन, लाजपत नगर, अयोध्या में हैं, जानिए पूरी डिटेल। 

 
Ayodhya Ram Mandir

Haryana Update, Ayodhya Ram Mandir: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के बाद भी अयोध्या में देश-विदेश से लाखों लोग आने की उम्मीद हैं।

ऐसे में धार्मिक नगरी अयोध्या में पर्यटन की बहुत सी अवसर हैं। इसलिए अयोध्या में एयरपोर्ट, स्टेशन और होटल सहित पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही, Redison Hotel Group ने अयोध्या में अपना होटल खोलने का ऐलान किया हैं।

यह घोषणा शहर में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। कम्पनी का कहना है कि 80 कमरे का होटल 'पार्क इन बाय रेडिसन' अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर और सीता की रसोई के पास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे।

ये सुविधाएं होटल में उपलब्ध होंगी
Redison Hotel Group के मानद चेयरमैन एवं प्रमुख सलाहकार (B Kachur) ने कहा, "हम अयोध्या में अपने नए होटल के उद्घाटन से खुश हैं। इससे वह पवित्र शहर में प्रवेश करेगा। अयोध्या की विशाल सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थानों की वजह से हमारे देश के दिल में एक अलग स्थान हैं।

भारत के दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में बेहतरीन आतिथ्य अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।यह होटल फतेहगंज रोज 4108, सिविल लाइन, लाजपत नगर, अयोध्या में है। कार या टैक्सी से पार्क इन बाय रेडिसन होटल, महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन आसानी से पहुंच सकते हैं।

स्टोन हर कमरे में है। रूम का डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक है। इस होटल में एक स्विमिंग पुल सहित कई सुविधाएं हैं।

Ayodhya News: इस बार 430 शहरों से श्रद्धालु आएंगे सीधे अयोध्या, जल्द चलाई जाएंगी 72 स्पेशल ट्रेनें

click here to join our whatsapp group