logo

Gautam Adani इस बस्ती को बनाएंगे सिंगापुर, जानें कितनी लगेगा खर्चा

Gautam Adani: आपको बता दें, की फ्लैट्स का साइज राज्य सरकार द्वारा अब तक दिए गए फ्लैट्स से 17 प्रतिशत अधिक है। ग्रुप ने एक बयान में कहा कि नए फ्लैट में खाना बनाने की जगह और टॉयलेट भी होंगे।

 
Gautam Adani

Haryana Update, Gautam Adani: आपकी जानकारी लिए के लिए बता दें, की अरबपति कारोबारी गौतम अडानी की कंपनी को मुंबई में धारावी, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती, को फिर से बनाने का काम मिला है। अगले कुछ दिनों में, अडानी ग्रुप धारावी का मैपिंग शुरू करने के लिए तैयार है। नवंबर 2022 में, एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्ती के पुनर्निर्माण का ठेका अडानी ग्रुप को मिला। Advani Property ने 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है, जो 600 एकड़ में फैली है। अडानी ग्रुप ने कंपनी धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) का गठन किया है। इसमें महाराष्ट्र सरकार की 20% हिस्सेदारी और अडानी ग्रुप की 80% हिस्सेदारी है।

सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी ग्रुप मार्च में धारावी का सर्वे शुरू कर सकता है। इस काम को पूरा करने में सात साल लग सकते हैं। सोमवार को अडानी ग्रुप ने कहा कि धारावी के योग्य लोगों को 350 वर्ग फुट का एक नया फ्लैट मिलेगा।
 
ग्रुप का दावा है कि धारावी में रहने वाले लोगों को मिलने वाले फ्लैट्स का साइज राज्य सरकार द्वारा अब तक दिए गए फ्लैट्स से 17 प्रतिशत अधिक है। ग्रुप ने एक बयान में कहा कि नए फ्लैट में खाना बनाने की जगह और टॉयलेट भी होंगे। अनौपचारिक बस्तियों के लोगों को पहले 269 वर्ग फुट के घर मिलते थे। 2018 से राज्य सरकार ने उन्हें 315-322 वर्ग फुट के घर देना शुरू किया।

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ
इसके लिए, अडानी को बॉम्बे हाई कोर्ट में कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी। दुबई कंसोर्टियम ने कोर्ट में उन्हें चुनौती दी है। 2018 में उसने धारावी का पुनर्निर्माण करने का प्रोजेक्ट जीता था। लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने उस टेंडर को खत्म करके फिर से दिया था।
 
DRPPL ने इस प्रोजेक्ट की योजना और डिजाइनिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय टीमों को नियुक्त करना शुरू किया है। उसने अमेरिका की डिजाइनिंग कंपनी सासिक, ब्रिटेन की कंसल्टेंसी फर्म बुरो हफॉल्ड और आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर के साथ सहयोग किया है। प्रोजेक्ट टीम में सिंगापुर के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।

Gautam Adani News: गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर आदमी, साल की इतने अरब है टर्नऑवर

click here to join our whatsapp group