logo

MG Astor 2025 : सबसे सस्ती SUV हुई लॉन्च, जानिए कीमत

MG Astor 2025 : अगर आप एक सस्ती और शानदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो MG Astor 2025 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इसे नए फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसकी कीमत क्या है और इसमें क्या खास है, जानने के लिए नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
MG Astor 2025 : सबसे सस्ती SUV हुई लॉन्च, जानिए कीमत 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : अगर आप बजट में शानदार फीचर्स वाली SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो MG Astor 2025 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। MG मोटर ने अपनी इस नई कार को "ब्लॉकबस्टर SUV" नाम दिया है और इसे ₹9.99 लाख से ₹17.56 लाख की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस नए मॉडल में कई छोटे लेकिन अहम बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाते हैं।

इंजन में किए गए बदलाव

MG Astor 2025 में Petrol और Diesel दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल और फ्यूल-एफिशिएंट हैं। कंपनी का मानना है कि नए इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ यह कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

नए वेरिएंट की एंट्री

इस बार MG मोटर ने Astor का नया Shine वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹12.48 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह वेरिएंट पैनोरमिक सनरूफ के साथ आने वाली सबसे सस्ती SUV बन गई है। कंपनी ने सुरक्षा को भी मजबूत किया है और अब सभी मॉडल में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा रहे हैं।

CIBIL Score : सिबिल स्कोर जाएगा 800 पार, जानिए कैसे ?

इंटीरियर में क्या नया मिलेगा?

अगर आप SUV के इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स को लेकर उत्सुक हैं, तो जान लें कि MG Astor 2025 में कई प्रीमियम बदलाव किए गए हैं:

अब सभी वेरिएंट में आइवरी इंटीरियर थीम दी गई है।

सिर्फ टॉप मॉडल Savvy Pro में Sangria ट्रिम का ऑप्शन मिलेगा।

वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी मिलेगी।

i-SMART 2.9 एडवांस्ड UI और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

MG Astor 2025 क्यों है खास?

MG ने इस कार को पहले से ज्यादा सुरक्षित, स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाया है। पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स के साथ यह SUV इस सेगमेंट में एक बेस्ट चॉइस बन सकती है। अगर आप ₹15 लाख के अंदर दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो MG Astor 2025 जरूर देख सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB