logo

अपने प्रेमी से शादी के लिए मां ने मौत के घाट उतारा अपने दो मासूम बेटों को, आइये जाने पूरी कहानी

Baghpat Crime News : बताया जाता है कि महिला सोनीपत की रहने वाली है और उसका तलाक हो गया है। महिला के साथ दो बच्चे रहते थे। प्रेमी के साथ शादी करने के लिए महिला ने हरियाणा में दोनों की हत्या करके उनके शवों को बागपत के गन्ने के खेतों में फेंक दिया।
 
 
Haryana Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Baghpat Crime : हरियाणा में एक युवा मां ने दिल दहला देने वाली घटना की। पति से तलाक के बाद प्रेमी से शादी करने के लिए मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े दो बच्चों को मार डाला और उनके शव को बागपत के गन्ने के खेत में फेंक दिया। मृत शरीर को हरियाणा पुलिस ने मां की निशानदेही पर बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हरियाणा पुलिस ने बागपत के गन्ने के खेतों से मां और उसके साथी के शवों को बरामद किया। बताया जाता है कि महिला सोनीपत की रहने वाली है और उसका तलाक हो गया है। महिला के साथ दो बच्चे रहते थे। प्रेमी के साथ शादी करने के लिए महिला ने हरियाणा में दोनों की हत्या करके उनके शवों को बागपत के गन्ने के खेतों में फेंक दिया।

मां ने पिता पर लगाया था हत्या का आरोप
आरोपी मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर अपील की थी। पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी मां रूबी ने 10 वर्षीय पुत्र और 7 वर्षीय पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच की और आश्चर्यजनक खुलासा किया। बच्चों को जन्म देने वाली मां ही उनका कातिल थी। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को निशानदेही पर बरामद कर लिया और दोनों को हिरासत में लेकर मामले की व्यापक जांच कर रही है।

Crime : कमरा 1 और लाश 4... बड़ी वारदात हुई नोएडा में, आइये जाने पूरी कहानी

FROM AROUND THE WEB