logo

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार

रूस और यूक्रेन की जंग (WAR) दिन ब दिन भयानक रूप ले रही है, रूस और यूक्रेन के युद्ध में शहर के शहर तबाह हो गए है , लोग शहर और देश को छोडने पर मजबूर है, कोई भी देश यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ सेना नही उतारना चाहता । इसलिए अब इसमे सैनिको
 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार

रूस और यूक्रेन की जंग (WAR) दिन ब दिन भयानक रूप ले रही है, रूस और यूक्रेन के युद्ध में शहर के शहर तबाह हो गए है , लोग शहर और देश को छोडने पर मजबूर है, कोई भी देश यूक्रेन के लिए रूस के खिलाफ सेना नही उतारना चाहता । इसलिए अब इसमे सैनिको के अलावा सेलेब्रिटीस(Celebrities) ने भी अपने देश की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए है। इनमे कोई मॉडल(Model) है तो कोई खिलाड़ी। देखिये कौन कौन है शामिल आइए जानते है

सबसे पहले यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको (Petro Poroshenko) ने रूस के खिलाफ जंग के मैदान में उतरने का फैसला किया था, उन्हे उसके बाद सेना की वर्दी मे कई बार देखा जा चुका है, उन्होने इस युद्ध को लेकर कहा की यूक्रेन रूस की सेना (Russia Ukraine War) के सामने कभी नही झुकेगा

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार
former president of ukraine petro-poroshenko

Viral Video:”कच्चा बादाम”(Kachha Badam) गाने पर छोटी बच्ची के खूबसूरत डांस का वीडियो हुआ वायरल

इसके साथ ही यूक्रेन की वॉइस पार्टी की सांसद कीरा रुडिक(Kira Rudyk) ने भी हथियार चलाने का प्रशिक्षण लिया है और रूस के खिलाफ लड़ने और जीतने की कसम खाई है और वो लड़ भी रही है।

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार
kira-rudyk

पूर्व हैवीवेट चेम्पियन

विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) जो यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर (Mayor of Kyiv) भी हैं। उन्होंने अपने भाई व्लादिमीर क्लिट्स्को (Wladimir Klitschko) ने भी रूसी सेना के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। वह यूक्रेनी सैनिकों की तरह हथियार उठाकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं।

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार
RUSSIA UKRAINE WAR

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सर्गेई स्टाखोव्स्की (Sergiy Stakhovsky) भी अपने परिवार को छोड़कर सेना में भर्ती हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने पिछले हफ्ते रिजर्व के लिए रजिस्टर किया है। बता दें कि सर्गेई को हथियार चलाने का अनुभव भी है।

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार
Sergiy Stakhovsky

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला ऐलान यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन रही अनास्तासिया लेना (Miss Ukraine Anastasiia Lenna) ने किया है। उन्होंने भी रूसी सेना के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।अनास्तासिया ने 2015 में महज 24 साल की उम्र में मिस ग्रैंड यूक्रेन का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब वो भी यूक्रेन की रक्षा के लिए खुद को युद्ध के मैदान में उतारने को तैयार हैं।

War:रूस के खिलाफ युद्ध (War) मे इन सेलेब्रिटीस ने उठाए हथियार
Miss Ukraine Anastasiia Lenna

WAR, RUSSIA UKRAINE WAR, WAR AGAINST UKRAINE,

FROM AROUND THE WEB