ये हैं दिल्ली के संडे बाजार, जहां कम पैसों में होती है अधिक खरीदारी

News Update. दिल्ली में भी ऐसे कई बाज़ार हैं जो सिर्फ रविवार को ही लगते हैं। इन बाज़ारों में बहुत ही कम पैसों में अच्छी ख़ासी शॉपिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं इन खास बाज़ारों के बारे में...
महिला बाज़ार
ये बाज़ार भी दिल्ली का सबसे फेमस बाज़ार है जिसे सिर्फ रविवार को ही लगाया जाता है। इस बाज़ार को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ही शुरू किया गया था। आज इस बाज़ार में बहुत ही कम पैसों में जरूरत का सामान मिल जाता है। यहाँ के सामान की गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है। ये बाज़ार भी रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है।
चोर बाज़ार
शायद ही कोई होगा जिसने दिल्ली के चोर बाज़ार का नाम न सुना हो। ये बाज़ार भी दिल्ली के सबसे चर्चित बाज़ारों में से एक है। इस बाज़ार में भी इलेक्ट्रोनिक सामान के साथ साथ फुटवियर, बेग, पर्स आदि सामान भी कम पैसों में मिल जाते हैं। वहीं घर की सजावट के लिए भी यहाँ काफी सस्ते में सामान मिल जाता है। हालांकि इस बाज़ार में अकेले जाना सुरक्षित नहीं माना जाता है इसलिए यहाँ किसी के साथ ही जाना चाहिए।
जनपथ बाज़ार
ये बाज़ार भी दिल्ली में राजीव चौक से कुछ दूरी पर ही लगाया जाता है। ये बाज़ार भी सिर्फ रविवार को ही लगता है। इस बाज़ार में भी काफी जरूरत का सामान मिल जाता है। बहुत कम दामो पर ही इस बाज़ार से सामान खरीदा जा सकता है। इस बाज़ार में कपड़े भी बहुत कम दामों पर अच्छी गुणवत्ता वाले मिल जाते हैं।
मुनिरका बाज़ार
दिल्ली का ये बाज़ार भी काफी फेमस है और ये भी सिर्फ रविवार के दिन ही लगता है। इस बाज़ार में भी बहुत कम पैसो में कपड़े इत्यादि मिल जाते हैं। टॉप भी इस मार्केट में 50-100रु में खरीदे जा सकते हैं। वहीं इस बाज़ार का स्ट्रीट फूड भी लोगों को काफी पसंद आता है। इस बाज़ार में घर की जरूरत का सामान भी कम पैसों में मिल जाता है।