logo

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों में ऐसे बनाएं सरसों का साग, पाएं कई स्वास्थ्य लाभ, चंद मिनटों में तैयार, जानें पूरी रेसिपी

Sarson Recipe: आपको बता दें, की साग को सही तरीके से तैयार किया जाए, तो खाने वाले उंगलियों को चाटते देखा जाएगा। यदि आप भी सर्दियों की शुरुआत अनोखे स्वाद से करना चाहते हैं, तो आप सरसों का साग डिनर में बना सकते हैं। गेहूं की रोटी के साथ इस साग को खाने से आप खुश हो जाएंगे, इसके अलावा सरसों के पत्ते को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें, जानिए पूरी डिटेल। 

 
Sarson Ka Saag Recipe
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की मक्की की रोटी और सरसों का साग सर्दियों में एक अच्छी जोड़ी हैं। लोग इन चीजों को बहुत पसंद करते हैं। दिवाली जैसे खास अवसरों पर बहुत से लोग इन भोजनों को ट्राई करते हैं। मक्के या बाजरा की रोटी के साथ सरसों का साग खाने से सेहत बेहतर होती है। स्वाद में भी लाजवाब सरसों का साग, जो विटामिन, कैल्शियम, आयरन और मिनरल्स से भरपूर है। अगर इस साग को सही तरीके से तैयार किया जाए, तो खाने वाले उंगलियों को चाटते देखा जाएगा। यदि आप भी सर्दियों की शुरुआत अनोखे स्वाद से करना चाहते हैं, तो आप सरसों का साग डिनर में बना सकते हैं। गेहूं की रोटी के साथ इस साग को खाने से आप खुश हो जाएंगे। चलिए इस खूबसूरत और स्वादिष्ट साग बनाने की आसान रेसिपी और आवश्यक सामग्री का पता लगाते हैं।

Haryana Sarson Bhav: किसानों में दिखी ख़ुशी की झलक, सरसो के तेल की भारी डिमांड्स से सरसो की कीमतों में आई तेजी

सरसों का साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सरसों का साग बनाने से पहले आपको एक किलो सरसों के पत्तों की जरूरत होगी। 250 ग्राम बथुआ, 250 ग्राम पालक, 50 ग्राम मक्के का आटा, 2 लहसुन, थोड़ा अदरक, चार हरी मिर्च, तीन बड़े प्याज, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर और चार बड़े चम्मच घी चाहिए। यह सब मिलाकर स्वादिष्ट सरसों का साग बना सकते हैं।

सरसो का साग बनाने का तरीका
सरसों का साग बनाने से पहले बथुआ, पालक और सरसों के पत्ते को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। फिर गुनगुने पानी में साग को भिगोने के बाद एक चुटकी नमक मिलाएं।

पत्तेदार सब्जियों को धोकर बारीक काट लीजिए। सभी पत्तों को करीब आधे घंटे तक प्रेशर कुकर में उबालें। पत्तों के साथ अदरक और लहसुन भी मिलाइए।

अब इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर मक्के के आटे के साथ मिक्स कर लें। फिर एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए, जीरा और लहसुन इसमें डाल दें।

जब लहसुन ब्राउन हो जाए, एक बर्तन में प्याज और हरी मिर्च को बारीक कटा हुआ डालें। अब उबला हुआ साग, मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाकर मिलाएं।

फिर इसे दस से पंद्रह मिनट तक पकने दें। जब साग तैयार हो जाए, उसके ऊपर घी डालें। आपका सरसों का स्वादिष्ट साग इस तरह बनकर तैयार है। मक्के की रोटी इसके साथ परोसें।

Sarson Tel Bhav: आज का सरसों के तेल का भाव जान हो जाओगे हैरान, देखिए आज का ताजा भाव