logo

Honda लेकर आ गई नई 125cc बाइक, कीमत मात्र इतनी, फीचर्स देखकर खरीदने दौड़ पड़ेंगे

देश की तेज से बढ़ती ऑटोमोबाईल कंपनी Honda ने नई Shine 125 को भारतीय मार्केट में लांच किया है। यूनिकॉर्न और डियो पेश करने के बाद अब होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने बिल्कुल नई 2023 शाइन 125 लॉन्च की है, जो OBD2 के अनुरूप है।

 
Honda लेकर आ गया नई 125cc बाइक, कीमत मात्र इतनी, फीचर्स देखकर खरीदने दौड़ पड़ेंगे
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2023 Honda Shine 125: यूनिकॉर्न और डियो को भारतीय मार्केट में पेश करने के बाद अब होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने नई 2023 शाइन बाइक 125 लॉन्च की है, जो OBD2 के अनुरूप तैयार की गई है। नई 2023 होंडा शाइन 125 बेस ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 79,800 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत भारत में 83,800 रुपये रखी गई है। ये कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

नई 2023 होंडा शाइन 125 में 125cc, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्शन तकनीक वाला एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) और होंडा ACG स्टार्टर से जोड़ा गया है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाए गए है। यह पावरट्रेन 10.74PS पावर पैदा करता है और 11Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन अब OBD2 और E20 फ्यूल के अनुरूप है।

इस शानदार मोटरसाइकिल में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और फाइव-स्टेप एडजस्टेबल रियर स्प्रिंग्स मिलते हैं। भारतीय सड़कों पर ब्रेकिंग के लिए बेस मॉडल में दोनों पहियों पर कंपनी ने ड्रम ब्रेक दिए हैं। टॉप-एंड मॉडल में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक है।

 Chanakya Niti: अगर आप इन 5 का त्याग करेंगे तो सफलता खुद चलकर आपके पास आएगी

बाइक में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, हाई बीम फ्लैशर, संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम और ट्यूबलेस टायर आदि जैसे फीचर्स मिलते हैं। मोटरसाइकिल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो ब्लैक, जेनी ग्रे मेटालिक, मैट एक्सिस ग्रे, रिबेल रेड मेटालिक और डीसेंट ब्लू मेटालिक हैं।

Weather Update: भारी बारिश होने के आसार के चलते IMD ने जारी किया आपातकालीन अलर्ट

नई होंडा शाइन 125 के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें बॉडी-कलर काउल के साथ सिंगल-पॉड हेडलैंप यूनिट, बॉडी-कलर फ्रंट फेंडर, सिंगल-पीस सीट और ट्यूबलेस टायर में लिपटे 5-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं। इसे विजुअल अपील देने के लिए कंपनी ने हेडलाइट काउल, साइड पैनल और मफलर हीट कवर पर क्रोम ट्रीटमेंट जोड़ा है।

FROM AROUND THE WEB