Mahashivratri 2023: घर में आएगी सुख शांति,महाशिवरात्रि पर लाएं ये चीजें
Haryana Update : महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित त्योहार है। ये हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष ये त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा।कहा जाता है कि महादेव कि पूजा से सारे दुःख दर्द खत्म हो जाते है।
ये 5 चीजें होंगी शुभ
ज्योतिषियों के अनुसार भगवान शिव को कुछ चीजें बहुत प्रिय होती हैं। अगर आप ये चीजें महाशिवरात्रि के दिन घर पर लाते हैं तो निश्चित ही आपकी हर समस्या का निवारण हो सकता है। इन्हे घरमे रखने से सुख शांति और आर्थिक संपन्नता आती हैं। आइये जानते हैं क्या हैं ये वस्तुएं।
महामृत्युंजय यंत्र- पुराणों के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से महामृत्युंजय यंत्र की पूजा होती है, उस घर में कभी रोग, तंगी या परेशानियां नहीं आती हैं। आप महाशिवरात्रि के दिन अपने घर पर महामृत्युंजय यंत्र लेकर आ सकते हैं।
चांदी के नंदी- नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। पुराणों में इन्हें प्रत्येक शिव मंदिरों में स्थापित करना जरूरी बताया गया है। महाशिवरात्रि के दिन शिवजी के साथ उनके वाहन नंदी बैल की भी पूजा की जाती हैं।
मान्यताऐं है कि अगर महाशिवरात्रि के दिन चांदी के नंदी बनवाकर घर की तिजोरी या धन के स्थान पर रख दिया जाए तो आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।
ताम्बे का कलश- ऐसा कहते हैं कि जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं। वहां सुख-शांति के लिए ताम्बे का कलश रखना अच्छा होता है।महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे के कलश से शिवलिंग का जलाभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया जाता है।अगर आप महाशिवरात्रि के दिन ताम्बे का कलश खरीदते है तो आपको शुभ परिणामो की प्राप्ति होगी।
एक मुखी रूद्राक्ष- ज्योतिषविदों के अनुसार एक मुखी रूद्राक्ष को साक्षात भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है। एक मुखी रुद्राक्ष को अपने घर लाने के लिए सबसे शुभ दिन महाशिवरात्रि माना जाता है।
हिंदू धर्म में इसे शांति और समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। कहा जाता है कि अगर आप इस रुद्राक्ष को घर में स्थापित करते हैं तो आपकी बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती हैं।
पारद शिवलिंग- पारद शिवलिंग को भी घर में स्थापित करने का विशेष महत्व बताया गया है। पारद शिवलिंग को घर में रखने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।