Haryana: मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फिर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें प्रक्रिया और जरूरी कागजात
Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर है। जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे 27 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं। सिरसा के कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि पोर्टल दोबारा खुल गया है, जिससे किसानों को अंतिम मौका मिल रहा है। नीचे जानें पूरी डिटेल।
Mar 25, 2025, 12:46 IST
follow Us
On

Haryana update: हरियाणा के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिन किसानों ने अभी तक "मेरी फसल-मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराया है, वे अब 27 मार्च 2025 तक रबी फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। सिरसा के कृषि उप निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि पोर्टल दोबारा खोला गया है, ताकि छूटे हुए किसान भी इसका लाभ उठा सकें।
पंजीकरण क्यों है जरूरी?
-
योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
-
खाद वितरण – भविष्य में यूरिया, डीएपी आदि खाद प्राप्त करने के लिए भी पंजीकरण जरूरी हो सकता है।
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद – केवल पंजीकृत किसानों की रबी फसलों को ही सरकार द्वारा MSP पर खरीदा जाएगा।
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
-
पीपीपी आईडी (Parivar Pehchan Patra)
-
आधार कार्ड
कहां से लें अधिक जानकारी?
-
टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क करें।
-
अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त करें।
किसानों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर फसल पंजीकरण करवाने की सलाह दी गई है।