logo

Kurukshetra: हरियाणा रोडवेज मे इन लोगों का अब लगेगा आधा किराया, जानिए क्या है वजह

Haryana Update: Haryana Roadways ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वीरवार से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 50 प्रतिशत की किराया छूट दी है। 
 
haryana news

पहली Roadways बस सुबह सात बजे जींद से कुरुक्षेत्र (Jind to Kurukshetra) जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की अंतिम  तिथि 24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र जाने वालों के लिए किराया 115 रुपये की जगह 58 रुपये होगा। यात्रियों को इस किराये के बदले कूपन मिलेगा।

हरियाणा रोडवेज ने यह व्यवस्था की है ताकि अधिक से अधिक लोग गीता जयंती महोत्सव (Gita Jayanti Mahotsav 2023) में आ सकें और इसका लाभ लें सके। स्पेशल रोडवेज बस कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में सुबह सात बजे और नौ बजे जाएंगी।

वह शाम को भी बस वापस आ जाएगी। इनमें पचास प्रतिशत किराया छूट है। विशेष कूपन मुख्यालय से आए परिचालकों को दिए गए हैं। यह कूपन यात्रियों से आधा किराया लेकर दिया जाएगा। यह नियम उन यात्री पर लागू नहीं होगा जो पहले से किराए में छूट ले रहे हैं। 

24 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र मे गीता जयंती महोत्सव चलेगा। 24 दिसंबर तक इस योजना का लाभ लोगों को मिल सकता है।

click here to join our whatsapp group