logo

Hisar News: हरियाणा के हिसार का नाम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज, जानें क्या होगा हिसार शहर का नया नाम!

Hisar News: आपको बता दें, की महाभारत में पांडवों की ओर से लड़ाई लड़ी। उस समय ये बहुत बड़ी राजधानी बनाई गई थी। हिसार उस समय महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोदक का हिस्सा था, जानिए पूरी डिटेल। 

 
Hisar News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें, की हिसार, हरियाणा का नाम बदलने की चर्चा अब तेज होती दिखाई देती है। वहीं शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इसे लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उनका कहना था कि हिसार अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है किला, यानी फिरोजा का किला। हमें उनके नाम पर शहर का नामकरण करने की क्या जरूरत है?

मंत्री ने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा थी। जिन्होंने महाभारत में पांडवों की ओर से लड़ाई लड़ी। उस समय ये बहुत बड़ी राजधानी बनाई गई थी। हिसार उस समय महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोदक का हिस्सा था। इसलिए हिसार को अग्रोदक कहना चाहिए।

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आजकल हम इलाहाबाद को प्रयागराज, कलकत्ता को कोलकता और मद्रास को चेन्नई कर दिया है। बहुत सारे नाम बदल गए हैं। वहीं हरियाणा में भी बहुत से गांवों के नाम बदले गए हैं। इसलिए हिसार भी अग्रोदक होना चाहिए।

हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर सोमवार से खुदाई शुरू हो गई। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हिसार का नाम बदलने के बारे में भी कहा।

FROM AROUND THE WEB