logo

MP Weather : IMD का अलर्ट! मध्य प्रदेश में इन जगहो पर होगी बारिश, कई शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी

MP Weather Update : तेज हवा भी इन क्षेत्रों में चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों को येलो अलर्ट भेजा है। दूसरी ओर, भोपाल में गर्मियों का मौसम है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
 
 
Haryana Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, Mp weather Update : आज मध्य प्रदेश में मौसम बदल सकता है। सुबह के समय से गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, उत्तरी पन्ना, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली और उत्तरी सतना यानी चित्रकूट में बिजली के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है। अगले 24 घंटे में ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी और छतरपुर में बारिश हो सकती है।

तेज हवा भी इन क्षेत्रों में चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों को येलो अलर्ट भेजा है। दूसरी ओर, भोपाल में गर्मियों का मौसम है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। दिन भर 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान पर धूप रहेगी। आगामी हफ्ते में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इन स्थानों में तेज धूप होगी। रात का तापमान भी बढ़ेगा।

भोपाल में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। तेज हवा कुछ स्थानों पर हो सकती है। कुछ दिनों से भोपाल में तापमान 22 से 27 डिग्री तक पहुंच चुका है। आने वाले दस दिनों में भी बहुत बदलाव नहीं होगा। 20 से 27 डिग्री तापमान रहेगा। अगले 24 घंटों में ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी और छतरपुर में बारिश होने की संभावना है।

ध्यान दें किसान
ध्यान दें किसान मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि रबी की फसल के लिए मौसम सही है। खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहें। रबी की फसलें अब पकने के स्तर पर आ चुकी हैं, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फसलों में बहुत सूखापन नहीं होगा। साथ ही नमी रहती है। जहां धूप निकल रही है, वहां के किसानों को इस बात का ध्यान देना चाहिए। जहां बारिश होती है, वहां सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती।

Soaked Figs Benefits : सुबहे भीगे हुए अंजीर खाने के है अनोखे फायदे, जानकर हो जाओगे हैरान

FROM AROUND THE WEB