logo

IMD ने राजस्थान में जारी किया अलर्ट, जाने कहा है भारी ओलावृष्टि की आशंका

Latest Rajasthan Weather News: मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के अंदर रेड लाइट जारी कर दिया है क्योंकि इन जगहों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं साथ ही मौसम कहना है कि इन राज्यों से सटे इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है जिससे किसानों की फैसले खराब हो जाएगी।
 
IMD ने राजस्थान में जारी किया अलर्ट, जाने कहा है भारी ओलावृष्टि की आशंका
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update: जयपुर में एक ही रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। रविवार को जयपुर का न्यूनतम तापमान 14.8 दर्ज किया गया था, रविवार 10 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब प्रदेश में गर्मी दस्तक दे रही है। प्रदेश (today mausam) के कई जिलों में पारा अचानक बढ़ने लगा है। 

जो कि सोमवार को बढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर का अधिकतम तापमान रविवार को 29.7 डिग्री सेल्सियस था जो कि सोमवार को बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद तापमान में और काफी बढ़ोतरी होने की संभावनाएं नजर आ रही है।

 

Latest News: Bank की इस FD में पैसा लगाने से पहले जान लें ये बातें, फिर कहोगे बताया नहीं

बुधवार 13 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि यह पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर स्थिति में होगा। प्रदेश में अचानक बढ़े तापमान और नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 15 मार्च तक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


सोमवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। डूंगरपुर में सर्वाधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि जालोर में 34.8, बाड़मेर में 34.5, फलौदी में 34.2 और अंता बारां में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सर्दी को विदा करते हुए अब प्रदेश में गर्मी दस्तक दे रही है। 

FROM AROUND THE WEB