logo

Most Expensive TV Serial: इन सीरियल्स का बजट किसी बड़ी फिल्म से कम नहीं, एक शो मे तो लगे 150 करोड़!

Entertainment News:  अगर आप भी टीवी सीरियल देखते है और आपके मन मे भी आता है है कि इसको बनाने मे कितना पैसा खर्च हुआ होगा। तो चलिये बताते हैं कुछ ऐसे फेमस टीवी सीरियल्स के बारे मे, जिनका बजट एक बड़ी फिल्म के बराबर है...
 
Most expensive hindi tv serial

1. महाभारत (Mahabharat)- 2013 मे आए महाभारत सीरियल के लिए ये सफर आसान नहीं था। क्योंकि बीआर चोपड़ा की महाभारत दर्शकों मे पहले ही अपनी अनूठी छाप छोड़ चुकी थी। लेकिन नयी बनी महाभारत भी लोगों को खूब पसंद आई। लेटेस्ट वीएफ़एक्स टेकोनोलोजी और आलीशान सेटअप ने इसको बहुत ही शानदार लुक दिया, जिसे बनाने मे 100 करोड़ का बजट लगा।

Mahabharat Tv Serial

 

2. जोधा अकबर (Jodha Akbar)- किसी भी ड्रामे को सिनेमा पर उकेरने मे जी तोड़ मेहनत की जरूरत होती है। इस सीरियल से पहले जोधा अकबर पर फिल्म बन चुकी थी। इसलिए इसे और भी शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने दिन रात एक कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोधा अकबर के एक एपिसोड को बनाने मे  लाख का खर्च आता था।

Jodha Akbar Serial

 

3.राधा कृष्ण (Radha krishna)- स्टार भारत(Star Bharat) के फेमस शो राधा कृष्ण भी काफी सुर्खियों मे रहा, लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जाता है। इसके लिए मेकर्स ने वीएफ़एक्स टेक्नोलोजी का इस्तेमाल किया है और इसे और शानदार बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्तिक प्रॉडक्शन मे बने इस शो को बनाने का बजट 150 करोड़ तक गया था।

Radha krishna serial

 

4.नागिन-6 (Nagin) - टीवी के चर्चित शो नागिन की बात की जाये तो ये सबसे पोपुलर शो है। नागिन 6 मे तेजस्वी प्रकाश लीड रोल मे नजर आते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर ने इस शो के लिए 130 करोड़ का बजट रखा है।

अन्य खबरें पढ़ें- Top 10 tv show: अनुपमा और Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin ने जीता दिल

Nagin 6

 

5. राम सिया के लव कुश (Ram Siya Ke Luv Kush)- हिमांशु सोनी, कृष चौहान, शिवा पठानिया, हर्षित काबरा जैसे सितारों से सजे इस शो का बजट इतना है की लोग हैरान हो जाते है। मीडिया रिपोर्ट्स मे दावा किया जाता है की इसे 650 करोड़ के भारी भरकम बजट मे तैयार किया गया है जो किसी बड़ी फिल्म से भी ज्यादा है।

अन्य खबरें पढ़ें- Top 5 Movies: इन पाँच फिल्मों ने पर्दे पर किया धमाका, कमाई जानकर हो जाएंगे हक्का बक्का

Ram siya ke luv kush

click here to join our whatsapp group