logo

Kitchen Tips: चॉपर की ब्लेड अब मिनटों में हो जाएगी तेज, अपनाए ये तरीका

Kitchen Tips: चॉपर की ब्लेड को मिनटों में तेज करने का एक आसान तरीका बताया है। इस पेपर वाले टिप को अपनाकर आप भी अपनी चॉपर की धार को बिना किसी खर्चे के तेज कर सकते हैं। जानिए इस तरीके को और कैसे ये मददगार साबित हो सकता है। नीचे जानें पूरी डिटेल।
 
 
Kitchen Tips: चॉपर की ब्लेड अब मिनटों में हो जाएगी तेज, अपनाए ये तरीका​​​​​​​
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update, Kitchen Tips: वक्त के साथ किचन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों में भी बदलाव आए हैं। जहां पहले मिक्सर का इस्तेमाल होता था, वहीं अब चॉपर का उपयोग बढ़ गया है। चॉपर के दो प्रकार होते हैं – एक इलेक्ट्रिक और दूसरा हाथ से खींचकर चलाने वाला। दोनों ही चॉपर की ब्लेड सब्जियों को जल्दी काटने में मददगार होती हैं, लेकिन जैसे-जैसे ब्लेड की धार कम होती है, सब्जी काटने की गति भी धीमी हो जाती है। chopper blade sharpening

इस समस्या को हल करने के लिए आपको चॉपर बदलने की जरूरत नहीं है। हम आपको कंटेंट क्रिएटर परी का एक आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप घर पर ही चॉपर की ब्लेड की धार तेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको एल्युमिनियम फॉयल पेपर की जरूरत होगी। vegetable chopper blade sharpening

चॉपर की ब्लेड की धार तेज करने का तरीका: आप खराब फॉयल पेपर का थोड़ा सा टुकड़ा लेकर उसकी 3 से 4 छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। फिर इन बॉल्स को चॉपर में डालें। अब चॉपर को वैसे ही चलाते रहें जैसे आप सब्जी काटते हैं। कुछ ही समय में चॉपर के ब्लेड की धार तेज हो जाएगी।  How to sharpen blades of chopper?

कैंची की धार तेज करने का तरीका: एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग कैंची की धार तेज करने में भी किया जा सकता है। इसके लिए फॉयल पेपर का 4 से 5 बार मोड़ लें और फिर कैंची से इस फॉयल को 10 से 15 बार काटने की कोशिश करें। इससे कैंची की धार तेज हो जाएगी।  How do you sharpen a chopping blade?

यह दोनों ट्रिक्स आपके किचन के उपकरणों को लंबे समय तक चलाने में मदद कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए तरीके इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

FROM AROUND THE WEB