logo

DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ इतना, जानें सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिससे उनकी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। जानिए डीए बढ़ने के बाद आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा और इससे जुड़ी अन्य अहम जानकारियां। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
 
DA Hike 2025: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ इतना, जानें सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update, DA Hike 2025: हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत हो गया है। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ता है, जिसके चलते हर कोई अपनी नई सैलरी की गणना करने में लगा है। हालांकि कर्मचारी इसे महंगाई के हिसाब से कम बता रहे हैं, फिर भी इससे सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह जानना जरूरी है।

मार्च में कैबिनेट बैठक में हुआ ऐलान   DA Hike 2025

मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी पुष्टि की है। 1 जनवरी 2025 से डीए बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है, और इसका एरियर अप्रैल की सैलरी के साथ आने की संभावना है।

7 साल में सबसे कम डीए बढ़ोतरी DA Hike 2025

इस बार सरकार ने 2 प्रतिशत की डीए बढ़ोतरी की है, जो पिछले 7 वर्षों में सबसे कम है। इससे पहले 2018 में जुलाई से दिसंबर के बीच डीए में 2 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई थी। आमतौर पर सरकार 3 प्रतिशत या उससे अधिक की बढ़ोतरी करती आई है। 2024 में सरकार ने दो बार डीए बढ़ाया था—पहले 4 प्रतिशत और फिर 3 प्रतिशत।

18 महीने के डीए पर अपडेट DA Hike 2025

केंद्र सरकार कर्मचारियों को साल में दो बार डीए देती है, लेकिन कोरोना काल में 18 महीनों का डीए नहीं दिया गया था। जनवरी 2020 से जून 2021 तक के इस बकाया डीए को लेकर अभी भी कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं। सरकार डीए की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जून और दूसरी 1 जुलाई से 31 दिसंबर के लिए करती है।

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का सीधा फायदा DA Hike 2025

केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे उनकी ग्रॉस सैलरी में बढ़ोतरी होती है। रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन के साथ डीआर का लाभ भी मिलता है, जिससे उन्हें महंगाई से निपटने में मदद मिलती है और जीवन स्तर बेहतर होता है।

FROM AROUND THE WEB