logo

DA Hike April 2025 : कर्मचारियों के लिए बुरी खबर ! महंगाई भत्ता सिर्फ...

DA Hike April 2025 : कर्मचारियों के लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है क्योंकि अप्रैल 2025 में महंगाई भत्ते में उम्मीद के मुताबिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। सरकार ने इस बार DA में मामूली बढ़ोतरी की है, जिससे सैलरी पर खास असर नहीं पड़ेगा। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
DA Hike April 2025 : कर्मचारियों के लिए बुरी खबर ! महंगाई भत्ता सिर्फ...
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update, DA Hike April 2025 : केंद्र सरकार की ओर से हर 6 महीने में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। हाल ही में जनवरी 2025 से लागू हुआ नया DA सिर्फ 2 प्रतिशत बढ़ाया गया, जिससे कर्मचारियों को उम्मीद के मुकाबले कम राहत मिली। अब एक बार फिर जुलाई 2025 में होने वाले संशोधन में भी कर्मचारियों को झटका लग सकता है।

जनवरी 2025 में क्यों कम रहा DA? (DA Hike April 2025)

जनवरी 2025 से लागू हुए DA में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई जबकि कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA 53% से बढ़कर 56% हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यह सिर्फ 55% तक ही पहुंच सका। इसकी वजह दिसंबर 2024 के आंकड़े बने जिसमें महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी AICPI डेटा 143.7 अंक रहा जबकि कर्मचारियों को उम्मीद थी कि यह 145 अंक के आसपास रहेगा।

जुलाई 2025 में भी राहत की उम्मीद नहीं(DA Hike April 2025)

अब अगली DA वृद्धि जुलाई 2025 से लागू होनी है। लेकिन जनवरी और फरवरी 2025 के जो शुरुआती आंकड़े आए हैं, वे भी कम हैं। जनवरी में AICPI इंडेक्स 143.2 और फरवरी में गिरकर 142.8 रह गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में भी DA में 2% या उससे कम ही बढ़ोतरी हो सकती है।

क्यों हो रही है गिरावट?-(DA Hike April 2025)

खासतौर पर खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आई है। जनवरी में खाद्य एवं पेय समूह का इंडेक्स 148.3 था जो फरवरी में घटकर 146.8 हो गया। इसके अलावा कपड़े और जूते, ईंधन एवं प्रकाश, आवास आदि के आंकड़े भी स्थिर या कम दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि DA में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम है।

जुलाई 2024 में मिली थी 3% बढ़ोतरी-(DA Hike April 2025)

पिछली बार जुलाई 2024 में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए DA में 3% की बढ़ोतरी की थी जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब जो ट्रेंड दिखाई दे रहा है उससे लग रहा है कि इस बार ज्यादा उम्मीद करना मुश्किल होगा।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में हुआ जबरदस्त इज़ाफा!

आखिरी फैसला जुलाई में होगा (DA Hike April 2025)

हालांकि अभी दो ही महीने के आंकड़े आए हैं, आगे मार्च से जून तक के आंकड़े भी तय करेंगे कि आखिर जुलाई में DA कितना बढ़ेगा। अगर इन महीनों में महंगाई दर में इजाफा होता है तो DA में भी बढ़ोतरी हो सकती है, नहीं तो फिर से कर्मचारियों को झटका लग सकता है।

FROM AROUND THE WEB