DA Hike : महंगाई भत्ते में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है सरकार, जानिए कितनी ?
DA Hike : महंगाई भत्ते (DA) में सरकार मामूली बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिल सकता है। नई दरें कब लागू होंगी और वेतन पर इसका कितना असर पड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Haryana Update : देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को DA (DA) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार था। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सरकार होली से पहले DA में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी थी। हालांकि, अब सरकार जल्द ही इस संबंध में बड़ा ऐलान कर सकती है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
आज आ सकता है बड़ा फैसला
DA में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की ओर से आज बड़ा ऐलान किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में DA (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। अगर बैठक में DA में बढ़ोतरी को मंजूरी मिलती है, तो इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा।
हर 6 महीने में किया जाता है संशोधन
सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA को हर 6 महीने में संशोधित करती है। पिछली बार DA में अक्तूबर 2024 में 3 % की वृद्धि की गई थी, जो कि जुलाई 2024 से प्रभावी मानी गई थी। उस समय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% किया गया था। अब एक बार फिर से कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे उनकी सैलरी में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
इस बार DA में दो से 3 % तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यदि महंगाई भत्ता 2% बढ़ता है तो यह 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। वहीं, यदि 3% की वृद्धि होती है तो यह 56% तक पहुंच सकता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में मामूली इजाफा होगा।
उदाहरण के लिए:
- अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और वर्तमान में उसे 53% DA मिल रहा है, तो वह 9,540 रुपये बनता है।
- यदि महंगाई भत्ता 55% होता है, तो DA बढ़कर 9,900 रुपये हो जाएगा, यानी 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
- अगर DA 56% तक बढ़ता है, तो DA बढ़कर 10,080 रुपये हो जाएगा, यानी 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
DA Arrears: 18 महीने के बकाया एरियर को लेकर सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानें नया अपडेट!
कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों का असर
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, DA में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम है। इसी वजह से यह 2% या 3% तक ही सीमित रह सकता है। कर्मचारी संगठन सरकार से ज्यादा बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता?
अगर कैबिनेट बैठक में DA में बढ़ोतरी की मंजूरी मिलती है, तो इसे जनवरी 2025 से लागू किया जा सकता है। यानी कर्मचारियों को इसका लाभ जनवरी से मिलने लगेगा। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार कर्मचारियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।