DA में होगा इतना इजाफा, 3 महीनो के एरियर से मिलेंगे 7596+7596+7596= 22788 इतने रूपए

DA एरियर का लाभ कब मिलेगा?
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ना तय है। इसे मार्च में मंजूरी मिल सकती है। यह अप्रैल में भुगतान हो सकता है। लेकिन यह 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा। इसलिए जनवरी से मार्च तक महंगाई भत्ता एरियर के रूप में भुगतान किया जाएगा। 3 महीने की एरियर (arrear) सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी। नए वेतनमान में महंगाई दर का कैलकुलेशन पे-बैंड के हिसाब से होगा। लेवल-1 पर कार्यरत कर्मचारियों का ग्रेड पे 1800 रुपए है। 18000 रुपये बेसिक पे है। यह भी ट्रैवल अलाउंस (TPTA) के साथ जुड़ता है। इसके बाद ही फानइल एरियर निर्धारित होता है।
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को लेवल 1 से लेवल 18 तक अलग-अलग ग्रेड-पे में बांटा गया है, जो पे-बैंड से निर्धारित होता है। इसमें ग्रेड-पे और ट्रैवल अलाउंस के आधार पर महंगाई भत्ता कैलकुलेट किया जाता है। लेवल 1 में न्यूनतम 18,000 रुपए से अधिकतम 56,900 रुपए मिलते हैं। ऐसे ही लेवल-2 से लेवल-14 तक ग्रेड-पे से सैलरी अलग होती है। लेकिन लेवल-15, 17, 18 में कोई ग्रेड-पे नहीं है। यहाँ सैलरी निर्धारित है। लेवल-15 में न्यूनतम वेतन 182,200 रुपए और अधिकतम 2,24,100 रुपए है। लेवल-17 में मूल सैलरी 2,25,000 रुपए है। साथ ही, लेवल-18 में भी बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपए की निर्धारित राशि है। कैबिनेट सेक्रेटरी की सैलरी लेवल 18।