logo

Delhi election Result 2025: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

Delhi election Result 2025: Arvind Kejriwal and Manish Sisodia lost the election

 
Delhi election Result 2025, arvind kejriwal lost, manish sisodia lost
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली विधानसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी की बड़ी हार हो चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार चुके हैं। बता दें, प्रवेश वर्मा ने 3000 वोटों से Arvind Kejriwal को हराया है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 600 से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह से 600 से अधिक वोटों से पीछे रह गए।

दिल्ली चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी के कई प्रमुख नेता पीछे चल रहे हैं, जिसमें पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इन नतीजों ने AAP के लिए चिंता बढ़ा दी है और दिल्ली की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दिए हैं। अभी जानकारी आ रही है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार चुके हैं।

मनीष सिसोदिया जो दिल्ली सरकार में शिक्षा, वित्त और शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभाल चुके हैं, इस बार जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। इस हार के साथ, दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वह काफी देर से पीछे चल रहे थे. जानकारी के अनुसार, मनीष सिसोदिया 600 से ज्यादा वोटों से हारे हैं।

वहीं थोड़ी देर मे दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी अभी भी चुनाव मे पीछे चल रही है, अभी देखना होगा की आतिशी दिल्ली चुनाव मे आम आदमी पार्टी की लाज रखती है या चुनाव हार कर AAP को बड़ा झटका लग सकता है।

हरियाणा सरकार इन कर्मचारियों को जबरन करेगी Retire, तैयार होगी लिटिगेशन नीति!

FROM AROUND THE WEB