logo

Haryana: अंबाला मे भूलकर भी ना करे ये काम, वरना भारी जुर्माना पड़ेगा भरना!

Haryana Latest Update :हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के अंबाला नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
 
Haryana Latest Update
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Latest Update : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा के अंबाला नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। खबरों के मुताबिक जीटी रोड के पास पालिका विहार में कुछ लोगों ने खुले में कूड़ा फेंक दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कूड़ा फेंकने वाले का चालान किया और उसका ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है। अब अगर कोई भी शहर में गंदगी फैलाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि लोग कहीं से भी कूड़ा लाकर सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। 

जानकारी के मुताबिक नगर निगम कर्मचारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति ने गलती स्वीकार कर ली है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा फेंकने वालों का चालान किया जाएगा और उनके वाहन जब्त किए जाएंगे।

FROM AROUND THE WEB