logo

Four-Lane Highway: देशभर में 25,000 किमी हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा, 10 लाख करोड़ का आएगा खर्च

Four-Lane Highway: देश में 25,000 KM हाईवे होंगे फोरलेन, सरकार करेगी 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश, यात्रा होगी और तेज व सुरक्षित। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।

 
Four-Lane Highway: देशभर में 25,000 किमी हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा, 10 लाख करोड़ का आएगा खर्च
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Four-Lane Highway: देश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जानकारी दी कि देशभर में 25,000 किलोमीटर के दो-लेन हाईवे को फोर लेन में बदला जाएगा। इस परियोजना पर ₹10 लाख करोड़ का खर्च आएगा।

2 वर्षों में पूरा होगा काम

  • 16,000 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों को छह लेन में बदला जाएगा।

  • इस परियोजना पर ₹6 लाख करोड़ का खर्च आएगा।

  • अगले 2 वर्षों में यह कार्य पूरा करने की योजना है।

सड़क हादसों में कमी लाने का लक्ष्य

  • भारत में हर साल 4.80 लाख सड़क हादसे होते हैं।

  • इनमें 1.88 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं।

  • सरकार का लक्ष्य 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी लाना है।

  • जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और पहाड़ी क्षेत्रों में हाईवे निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में ₹2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

  • 105 सुरंगों का निर्माण जारी, जिनमें एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग भी शामिल है।

  • जोजिला सुरंग की अनुमानित लागत ₹12,000 करोड़ से घटाकर ₹5,500 करोड़ कर दी गई है।

  • जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 36 सुरंगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें से 22 पूरी हो चुकी हैं।

  • इस हाईवे पर यात्रा का समय 7 घंटे से घटकर 3.5 घंटे रह जाएगा।

  • दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है, जिससे यात्रा का समय 12 घंटे से आधा हो जाएगा।

637 सड़क परियोजनाएं अटकीं

  • भारतमाला परियोजना समेत 637 सड़क परियोजनाएं देरी का शिकार हैं।

  • भूमि अधिग्रहण और ठेकेदारों की वित्तीय समस्याओं के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है।

सरकार की इस योजना से देशभर में सड़क नेटवर्क बेहतर होगा, ट्रैफिक कम होगा और सड़क हादसों में कमी आएगी।

FROM AROUND THE WEB