logo

Govt Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 फरवरी तक करना होगा ये काम

Govt Employees: Important news for government employees: File property details by February 15

 
government employees news
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Govt Employees News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति का विवरण दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब सभी सरकारी कर्मचारी 15 फरवरी तक अपना विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। सरकार ने पहले यह समय सीमा 31 दिसंबर तय की थी, जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी किया गया था। अब एक बार फिर समयसीमा बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समय तक अपनी संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा, ऐसे कर्मचारियों के प्रमोशन पर भी विचार नहीं किया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में सभी विभागीय प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

1 फरवरी को जब इस आदेश की समीक्षा की गई, तब यह सामने आया कि यूपी में कुल 8,31,844 सरकारी कर्मचारियों में से केवल 5,93,873 ने ही अब तक अपनी संपत्ति का विवरण दर्ज किया है। यानी अब भी 2 लाख से अधिक कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक इस अनिवार्य प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है।

Weather Update : अलर्ट हुआ जारी! हरियाणा में फिर होगी बारिश भारी

सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह विवरण समय पर जमा न करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, प्रमोशन, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं से भी वंचित किया जा सकता है।

इसलिए, सभी सरकारी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे 15 फरवरी से पहले मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का विवरण दर्ज कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

FROM AROUND THE WEB