logo

Haryana BPL: हरियाणा में अपात्र लोग भी ले रहे हैं BPL सेवाओं का लाभ, सर्वे से हुआ खुलासा!

Haryana BPL: हरियाणा में BPL (Below Poverty Line) राशन योजना में अपात्र लोग भी लाभ उठा रहे हैं, यह खुलासा एक हालिया सर्वे में हुआ है। कई ऐसे लोग जो इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं, वे भी राशन प्राप्त कर रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है और सरकार ने अपात्र लाभार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का इरादा जताया है। इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।
 
Haryana BPL: हरियाणा में अपात्र लोग भी ले रहे हैं BPL सेवाओं का लाभ, सर्वे से हुआ खुलासा!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update, Haryana BPL: हरियाणा विधानसभा में बीपीएल धारकों की बढ़ती संख्या का मुद्दा उठने के बाद प्रशासन ने हिसार में सतर्कता बढ़ा दी है। अब परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में छेड़छाड़ करना मुश्किल होगा। इसके तहत प्रशासन ने आय कम दिखाने वालों पर नकेल कसने के लिए सर्वे शुरू करवा दिया है।

सर्वे में कुछ चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। कई लोग पीपीपी में आय कम दिखा रहे हैं, जबकि उनके घर बहुमंजिला हैं। इसके चलते प्रशासन अब पीपीपी धारकों की रैंडमली सूची बनाकर सर्वे करवा रहा है, जिसमें हर माह ब्लॉक वाइज सूची तैयार होती है।

Haryana: हरियाणा में जमीनी विवादों को लेकर नए नियम लागू, अब नहीं होंगे कोर्ट-कचहरी के झंझट!

सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले मामले Haryana BPL

प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर जांच की, तो कुछ लोगों के 2-3 मंजिला मकान पाए गए, जबकि उनकी घोषित आय 5 से 6 लाख सालाना तक मिली। इससे यह साफ होता है कि कई अपात्र लोग प्रशासन और सरकार को चूना लगा रहे हैं। इन लोगों ने खेतों में ढाणी बना रखी है, जो सर्वे टीम के लिए एक बड़ा चौंकाने वाला तथ्य साबित हुआ।

अब इन मामलों की रिपोर्ट बनाकर एडीसी कार्यालय से फूड एंड सप्लाई विभाग को भेज दी गई है, ताकि इनकी वेरिफिकेशन के बाद आगामी कार्रवाई की जा सके।

FROM AROUND THE WEB