logo

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: आंगनवाड़ी में सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के 7,005 रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। इसमें 2,549 पद आंगनवाड़ी वर्करों के और 4,439 पद सहायिकाओं के हैं। भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। नीचे जाने पूरी डिटेल।

 
हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान: आंगनवाड़ी में सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana update: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के 7000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इस बारे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) द्वारा मंजूरी भी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी वर्करों के 2,549 और हेल्परों के 4,439 पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू किया जाएगा।

पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द होगा विज्ञापन जारी

हरियाणा सरकार की तरफ से इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है और महिला एवं बाल विकास विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आरंभ कर दिया है। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान यह मामला कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी द्वारा उठाया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने इसका जवाब देते हुए जल्द ही खाली पदों को भरने का आश्वासन दिया था। अब सरकार की तरफ से इन पदों पर भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की योजना बनाई गई है।

मानदेय की जानकारी

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, जिन आंगनवाड़ी वर्करों का एक दशक से ज्यादा अनुभव है, उन्हें वर्तमान में 14,750 रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। वहीं, 10 साल से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को 13,250 रुपए का मानदेय मिल रहा है। इसके अलावा, सहायिकाओं को 7,900 रुपए का मानदेय दिया जाता है।

खाली पदों की पूरी सूची

यहां हर जिले के खाली पदों की जानकारी दी जा रही है:

जिला वर्कर हेल्पर सुपरवाइजर
अंबाला 129 225 15
भिवानी 119 195 00
च. दादरी 58 105 00
फरीदाबाद 83 183 11
फतेहाबाद 106 169 1
गुरुग्राम 90 136 00
हिसार 127 248 00
झज्जर 157 213 00
कैथल 71 255 1
कुरुक्षेत्र 67 160 1
करनाल 124 235 1
मेवात 150 170 22
नारनौल 124 217 00
पंचकूला 56 106 00
पानीपत 52 128 00
पलवल 129 205 32
रोहतक 151 189 00
रेवाड़ी 123 256 00
सिरसा 175 255 13
सोनीपत 225 360 00
यमुनानगर 103 164 20

हरियाणा सरकार की तरफ से यह भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी, जिससे हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और आंगनवाड़ी सेवाओं में सुधार होगा।