logo

Haryana: कल से महंगा होगा हाईवे पर सफर, NHAI ने बढ़ाई टोल दरें!

Haryana: हरियाणा की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। NHAI ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है, जिससे 1 अप्रैल से यात्रा महंगी हो जाएगी। वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा टोल देना होगा। यह बढ़ोतरी किस तरह से लागू होगी, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
 
Haryana: कल से महंगा होगा हाईवे पर सफर, NHAI ने बढ़ाई टोल दरें!
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Haryana update: हरियाणा में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 1 अप्रैल 2025 से प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करना महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स दरों में 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की तैयारी कर ली है। हरियाणा में कुल 55 टोल प्वाइंट हैं, जहां यह नई दरें लागू होंगी।

किन टोल प्लाजा पर होगा असर?

हरियाणा में बहादुरगढ़ क्षेत्र के कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस वे, रोहद टोल प्लाजा और छारा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना एवं विकास निगम (HSIIDC) की ओर से भी टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

KMP एक्सप्रेसवे पर नई टोल दरें (रुपये प्रति किमी)

  • कार, जीप, वैन, एलएमवी: ₹1.77

  • LCV, LGV, मिनी बस: ₹2.87

  • दो एक्सल ट्रक, बस: ₹6.01

  • 3 एक्सल वाणिज्यिक वाहन: ₹6.56

  • 4 से 6 एक्सल वाहन: ₹9.43

  • 7 या अधिक एक्सल वाहन: ₹11.49

रोहद टोल पर नई दरें (रुपये में)

वाहन एकतरफा यात्रा दोनों ओर यात्रा मासिक पास
कार/जीप/वैन ₹55 ₹85 ₹1875
LCV ₹90 ₹135 ₹3030
बस/ट्रक ₹160 ₹240 ₹5305
3 एक्सल वाहन ₹175 ₹260 ₹5790
4 से 6 एक्सल ₹250 ₹375 ₹8320
7 या अधिक एक्सल ₹305 ₹455 ₹10130

हर साल बढ़ती हैं टोल दरें

HSIIDC हर वर्ष 1 अप्रैल को नई टोल दरें लागू करता है। पिछले साल 2.5% की वृद्धि हुई थी, जबकि उससे पहले 7.5% बढ़ोतरी की गई थी। इस साल भी टोल ठेकों की नई टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, जिससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

 

FROM AROUND THE WEB