Merry Christmas 2023: दोस्तों, परिवारजनों को दीजिये क्रिसमस की शुभकामनाएं, इन मैसेज के साथ
Merry Christmas Wishes and Quotes for 2023: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु का जन्मदिन है। क्रिसमस पर अपने प्रियजनों को विशेज भी दे सकते हैं बस भेज दीजिये ये मैसेज-

Haryana Update, 2023 Christmas Wishes: 25 दिसंबर को क्रिसमस हर साल मनाया जाता है। ईसाई लोग क्रिसमस को बहुत महत्व देते हैं। यह दिन प्रभु यीशु का जन्मदिन है। सैंटा क्लॉज इस उत्सव पर लोगों को उपहार देते हैं। यह ईसाईयों का प्रमुख पर्व है, लेकिन अधिकांश लोग इसे मनाते हैं। बच्चों में क्रिसमस का बहुत उत्साह है। क्रिसमस पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को बधाई दे सकते हैं। यहाँ पढ़ें, क्रिसमस के नए Best Wishes of Christmas 2023-
इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
खुशियों का साथ अपनों का प्यार।
खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।
मैरी क्रिसमस 2023!
प्रभु जीसस का पवित्र त्यौहार,
क्रिसमस मनाएं हर बार
प्रभु यीशु सदा हमारे साथ हैं,
अपने बन्दों के सिर पर हमेशा रखता हाथ है।
Merry Christmas 2023
बच्चों का दिन,तोहफों का दिन
सांता आएगा, कुछ तुम्हें देकर जाएगा।
भूल ना जाना उसे शुक्रिया कहना,
यह सादगी यीशू सभी को सिखाएगा।
क्रिसमस 2023 की शुभकामनाएं
आया है क्रिसमस का त्योहार,
चलो मनाएं जमकर इस बार।
देते हैं आपको ढेर सारी बधाई,
खत्म करो आज सारी लड़ाई
मैरी क्रिसमस 2023
हर दिन बढ़ता जाये आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा धन की बौछार,
ऐसा हो आपका क्रिसमस का त्यौहार।
क्रिसमस 2023 की हार्दिक बधाई
फरिश्ता बनके कोई आएगा,
सारी उम्मीदें तुम्हारी, पूरी करके जाएगा।
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
गिफ्ट खुशियों के दे जाएगा।
क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं
लो आ गया जिस का था इंतजार,
सब मिल के बोलो मेरे यार।
दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,
मुबारक हो आपको क्रिसमस मेरे यार।
मैरी क्रिसमस 2023
मुस्कुराते हंसते केक तुम खाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना।
दुख-दर्द अपने भूलकर,
सबको गले लगाना।
Merry Christmas 2023