Breaking News: केंद्र सरकार का रिटायरमेंट उम्र पर नया अपडेट, कर्मचारियों के लिए स्पष्ट रुख
Retirement Age: केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव को लेकर सरकार ने स्पष्ट जवाब दिया है। वर्तमान में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
Mar 16, 2025, 08:47 IST
follow Us
On

Haryana update, Retirement Age: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट (Retirement age latest update) को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में रिटायरमेंट उम्र को लेकर लिखित में जवाब दिया है, जिसमें कहा गया कि भविष्य में रिटायरमेंट की उम्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने? Retirement Age
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी समय से पहले रिटायरमेंट (VRS) लेना चाहता है, तो इसके लिए नियम पहले से तय हैं, लेकिन सरकार की तरफ से रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाने या घटाने के लिए कोई योजना नहीं है।
जल्दी रिटायरमेंट लेने के कारण
कर्मचारी विभिन्न कारणों से समय से पहले रिटायरमेंट लेने का विकल्प चुन सकते हैं, जैसे स्वास्थ्य कारण, नया बिजनेस शुरू करना, परिवार को समय देना, या यात्रा की इच्छा पूरी करना।
राज्यसभा में पूछे गए सवाल
राज्यसभा में सांसद तेजवीर सिंह ने सरकार से रिटायरमेंट उम्र में बदलाव को लेकर सवाल किए, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई योजना सरकार की नहीं है और कोई लचीलापन नहीं होगा।
सरकार का स्पष्ट रुख
सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रिटायरमेंट उम्र में कोई बदलाव नहीं होगा और पुराने नियम ही लागू रहेंगे।