Haryana: आदेश हुए जारी! 16 फरवरी से बदलेगा स्कूलों के टाइम

Haryana School Timing Change News: हरियाणा सरकार ने इस साल स्कूलों के समय में समय से पहले बदलाव किया है। आमतौर पर यह बदलाव मार्च में होता था, लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। 16 फरवरी को रविवार होने के कारण नई समय सारिणी 17 फरवरी से लागू होगी। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू होगा।
स्कूल शिफ्ट और सीजन के हिसाब से तय हुआ नया शेड्यूल
हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने शिफ्ट और सीजन के हिसाब से स्कूलों का समय जारी किया है, जिसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है:
1. सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय:
ग्रीष्म (16 फरवरी - 14 नवंबर): सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।
शीतकालीन (15 नवंबर - 15 फरवरी): सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।
2. डबल शिफ्ट स्कूलों की पहली शिफ्ट:
ग्रीष्म (16 फरवरी - 14 नवंबर): सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
शीतकालीन (15 नवंबर - 15 फरवरी): सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
3. डबल शिफ्ट स्कूलों की दूसरी शिफ्ट:
ग्रीष्म (16 फरवरी - 14 अक्टूबर): दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक।
शीतकालीन (15 अक्टूबर - 15 फरवरी): दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
शिक्षा विभाग ने तैयार किया नया कैलेंडर-
हरियाणा शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक कैलेंडर के तहत स्कूलों का समय अपडेट कर दिया है। पिछले साल तक यह बदलाव 1 मार्च से किया जाता था, लेकिन इस बार इसे पहले ही लागू कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों को मौसम के हिसाब से उपयुक्त समय मिल सकेगा। अब देखना यह है कि यह नया शेड्यूल स्कूल प्रशासन और छात्रों के लिए कितना कारगर साबित होता है।