logo

Skeleton : एल‍ियन के कंकाल के रहस्य का हुआ खुलासा.... क्‍या है पूरा मामला…

रहस्‍य को सुलझाने के दावे कई बार किए गए लेकिन यह सुलझने की बजाय और उलझता चला गया। अब 20 साल बाद वैज्ञानिकों ने एक बार फ‍िर इसका रहस्‍य सुलझा लेने का दावा किया है।
 
Skeleton : एल‍ियन के कंकाल के रहस्य का हुआ खुलासा.... क्‍या है पूरा मामला…

Secret Behind Skeleton : धरती में न जाने कितने राज दफन हैं, जिनके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता। लेकिन जब कोई सुराग मिलता है तो हम अपने ही इतिहास की पड़ताल करने लगते हैं। तब ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जो हमें चक‍ित कर देती हैं।

आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। चिली में 20 साल पहले 6 इंच का एक Skeleton मिला था। दुनिया इसे एलियन का Skeleton मान बैठी थी।

कई बार इस रहस्‍य को सुलझाने के दावे किए गए लेकिन यह सुलझने की बजाय और उलझता चला गया। अब 20 साल बाद वैज्ञानिकों ने एक बार फ‍िर इसका रहस्‍य सुलझा लेने का दावा किया है।

 

क्‍या है पूरा मामला…

 

2003 में चिली के रेगिस्तान में एक ऐसा अजीब ममी मिला था। ये किसी 6 फुट के इंसान का नहीं बल्कि एक 6 इंच के बच्चे का था। एटाकामा रेगिस्तान में मिले इस ममी का नाम तब एटा रखा गया था।
इसे खजाने की खोज करने वाले ट्रेजर हंटर ऑस्कर मुनो ने ढूंढा था। उस वक्‍त यह एक चमड़े की थैली में रखा मिला था, जिस पर रिबन से बंधे सफेद कपड़े में लपेटे हुए थे। तब से इस Skeleton ने वैज्ञानिकों का दिमाग घुमा कर रख दिया था।

Great Deals on Amazon Laptops: केवल 4349 रुपये में घर ले आएँ "Amazing Laptop" पढ़े पूरी जानकारी

इसके शरीर में 10 पसलियां थीं, जबकि अधिकांश मनुष्यों के पास 12 पसलियां होती हैं। Skeleton की बड़ी खोपड़ी और अजीबोगरीब बनावट देखकर इसे एलियन से भी जोड़ कर देखा गया। कई लोगों ने सोचा कि यह एक भ्रूण हो सकता है।

लड़की का Skeleton होने का भी दावा था

शुरुआती Research में इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली। डीएनए जांच हुई तो पता चला कि इस बच्चे में जेनेटिक म्यूटेशन थे। बौनापन और रीढ़ की हड्डी का एक तरफ झुकाव उनमें से एक था। एल‍ियन पर 2013 में एक डॉक्यूमेंट्री बनी, तब से इसे एल‍ियन का ही माना जाने लगा।
छानबीन की जाने लगी। दुनियाभर के साइंटिस्‍ट मैदान में उतरे। पता चला क‍ि यह छोटा Skeleton बहुत पुराना नहीं बल्‍क‍ि 1970 के दशक का है। 2018 में भी एक स्‍टडी सामने आई लेकिन इसने सुलझाने की बजाय इस रहस्‍य को और उलझा दिया। कहा गया क‍ि दरअसल, यह एक लड़की का Skeleton है जो कई जेनेटिक खामियों के चलते ऐसा हो गया। दुनियाभर के तमाम साइंटिस्‍ट ने इसे नहीं माना।

नई स्‍टडी में क्‍या कहा गया…

अब एक नई स्‍टडी सामने आई है, जिसमें इस Skeleton के रहस्‍य को सुलझा लेने का दावा किया जा रहा है। सैन फ्रांसिस्को में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का दावा है कि यह Skeleton दरअसल एक बच्‍चे का है जो लगभग 40 साल पहले मर गया था।

Great Mileage cars: ये सुपर गाड़ियाँ देगी 34 km की माइलेज
 

इसकी असामान्‍य बनावट इसल‍िए है क्‍योंकि कई जेनेटिक दिक्‍कतें थीं, जिससे हड्ड‍ियों की संरचना बिगड़ गई। Research ने सात जीन में कई उत्‍पर‍िवर्तन देखे, जिनकी वजह से हड्ड‍ियां, चेहरे और शरीर का बौनापन नजर आ रहा।
यह असामान्य वृद्धि कभी-कभी कैंसर का कारक भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बच्चे की मृत्यु जन्म के ठीक बाद हुई थी। हो सकता है कि यह समय से पहले पैदा हो गया हो।

click here to join our whatsapp group