logo

Aaj Ki Mausam Update : किन राज्यों में होगी बारिश, कहाँ चलेगी तेज हवा, जानिए मौसम डीटेल

Aaj Ki Mausam Update : समय-समय पर मौसम बदलता रहता है, लेकिन आज कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम और किन जगहों पर होगी बारिश। नीचे जानें पूरी डिटेल।

 
Aaj Ki Mausam Update : किन राज्यों में होगी बारिश, कहाँ चलेगी तेज हवा, जानिए मौसम डीटेल 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Update : उत्तर भारत में Garmi ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मार्च का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन भीषण Garmi ने लोगों को पसीने-पसीने कर दिया है। लोग अब घरों में पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल करने लगे हैं।  

इस बीच, भारतीय Mausam विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के Mausam को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तूफानी हवाओं का भी खतरा बना हुआ है।  

कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट  


Mausam विभाग के अनुसार, 26 और 27 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज आंधी और बिजली चमकने के आसार हैं।  

पिछले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक और महाराष्ट्र में ओलावृष्टि हुई। साथ ही, उत्तर कर्नाटक और साउथ मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई।  

तेज हवाओं का अलर्ट जारी  


IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 26 और 27 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में 20 से 30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आज ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।  

OPS Scheme : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 20 साल बाद फिर लागू हो सकती है पुरानी पेंशन योजना

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 28 और 29 मार्च को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।  

30 मार्च तक Mausam का हाल  
- 26 और 27 मार्च को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  
- उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है।  
- पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी।  
- मध्य भारत में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि का अनुमान है।  

Garmi का प्रकोप: 29 और 30 मार्च को लू चलने की संभावना  

Mausam विभाग के अनुसार, 29 और 30 मार्च को ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण Garmi पड़ने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को भयंकर Garmi पड़ेगी।  

FROM AROUND THE WEB