logo

Qualities Of Ideal Women: एक आदर्श महिला में होने चाहिए ये गुण

Qualities Of Ideal Women: These qualities should be in an ideal woman

 
Qualities Of Ideal Women: एक आदर्श महिला में होने चाहिए ये गुण

HARYANA UPDATE: Qualities Of Ideal Women: एक महिला इस सृष्टि का आधार स्तंभ (base pillar OF Nature) होती है। उसके बिना सृष्टि ही नहीं ब्रह्मांड की कल्पना भी संभव नहीं। जहां एक ओर हिन्दू धर्म में स्त्रियों को देवी की उपाधि दी गई है।

स्त्री के महत्व-importance of woman

तभी कन्या के जन्म पर घर में लक्ष्मी आने की बात कही जाती है। वहीं, दूसरी ओर शास्त्रों में स्त्री को सृजन का स्रोत बताया गया है। इसके अतिरिक्त, धर्म ग्रंथों पौराणिक कथाओं में स्त्री के महत्व के साथ साथ उसके गुणों का वर्णन भी मिलता है। यानी कि कुछ विशेष गुणों या खासियतों के आधार पर एक स्त्री को समाज में आदर्श माना जाता है इनके यही गुण न सिर्फ पारिवारिक अपितु सामाजिक उन्नति में भी सहायक होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक स्त्री को आदर्श महिला बनाने वाले गुणों के बारे में।


RELATED NEWS

धर्म पालन का गुण-virtue of religion
शास्त्रों के अनुसार, जो स्त्री धर्म का अनुसरण करती है वह निश्चित तौर पर घर की समृद्धि का कारक बनती है। धर्म का पालन करने वाली स्त्रियां अच्छे बुरे के बीच फर्क करना जानती हैं। वो न सिर्फ परिवार बल्कि समाज को भी सही राह दिखाती हैं।

धन संचय का गुण-wealth accumulation
जिन स्त्रियों में धन संचय यानी कि धन बचाने सोच समझकर खर्च करने का गुण होता है उनका परिवार हमेशा संकटों से मुक्त रहता है। ऐसी महिलाएं आर्थिक संकट के दौर को भी आसानी से पार कर जाती हैं अपने परिवार की उन्नति में सहायक साबित होती हैं। मान्यता है कि एक श्रेष्ठ स्त्री का सबसे बड़ा गुण ही यही है कि किसी भी परिस्थिति में वह पैसों का मैनेजमेंट इस तरह से करे कि उसके वर्तमान के साथ साथ भविष्य भी सुरक्षित रह सके।


 

मधुर वाणी का गुण-melodious voice
कहते हैं कि वाणी एक ऐसा हथियार है जो रिश्ते बना भी सकता है बिगाड़ भी। शास्त्रों के अनुसार, जो स्त्री बोलचाल में सौम्य होती है उसके आगे समस्त संसार झुकता है। सौम्य भाषी महिला के परिवार को समाज में भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिला मिलकर साथ चलने, मिलकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है परिवार को प्यार के धागे में बाँधने का काम करती है। ऐसी महिलाएं सम्मान के योग्य होती हैं। हालांकि, ये गुण इस पर आधारित है कि उस महिला के साथ कोई व्यक्ति कैसे व्यवहार कर रहा है।


RELATED NEWS

शिक्षण साहस का गुण-virtue of teaching courage
एक शिक्षित स्त्री से न सिर्फ उसका बल्कि पूरे समाज का विकास होता है। ऐसी महिलाएं पूरे परिवार के लिए प्रेरणा बनती हैं। वहीं, स्त्री में साहस होना भी जरूरी है शिक्षा से ही जन्म लेता है साहस। साहसी स्त्री मुसीबत के समय घबराती नहीं। डटकर विपरीत परिस्थिति का सामना करती है। एक आदर्श स्त्री में शिक्षा साहस का गुण जरूर होना चाहिए। माना जाता है कि एक आदर्ष स्त्री को विनम्रता से झुकना परिस्थिति अनुसार झुकाना- दोनों ही गुणों को अपनाना चाहिए।

qualities of ideal woman
qualities of an ideal woman (modern day)
qualities of the ideal victorian woman
qualities of my ideal woman
qualities of ideal man and woman
what are characteristics of a strong woman
character of a good lady
most important qualities in a woman
what are the qualities of a wise woman
what qualities do you want in a woman
what is the meaning of an ideal woman
most important qualities in a wife

 


 

click here to join our whatsapp group